एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड न किया हुआ हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।सुहाना की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। फैंस सुहाना की तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में साड़ी लुक में सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
15 Feb, 2022 09:17 PMमुंबई. एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड न किया हुआ हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।सुहाना की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। फैंस सुहाना की तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में साड़ी लुक में सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
लुक की बात करें तो सुहाना रेड साड़ी में नजर आ रही है। सुहाना ने लाइट मेकअप किया हुआ है और पोनी की हुई है। कानों के झूमके सुहाना की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में सुहाना चांद का टुकड़ा लग रही है। सुहाना की इन तस्वीरों पर फैंस मर मिटे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें हाल ही में शाहरुख के दोनों बच्चों को सुहाना और आर्यन खान को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में देखा गया था। दरअसल शाहरुख अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी थे और उनकी गैर मौजूदगी में दोनों बच्चों ने अपने पिता की जिम्मेदारी संभाली।