main page

'सुहानी सी एक लड़की' फेम एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन भाई संग लिए सात फेरे, लाल जोड़े में खूबसूरत दिखी दुल्हन

Updated 23 November, 2020 08:36:36 AM

कोरोना काल में भी में  भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई  खुशी की खबरें आती रही हैं। इस दौर में किसी के घर किलकारी गूंजी तो कोई शादी के बंधन में बंध गया। हाल ही में टीवी के पाॅपुलर शो  ''सुहानी सी एक लड़की'' की फेम एक्ट्रेस राजश्री रानी भी शादी के बंधन में बंध गई हैं।

मुंबई: कोरोना काल में भी में  भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई  खुशी की खबरें आती रही हैं। इस दौर में किसी के घर किलकारी गूंजी तो कोई शादी के बंधन में बंध गया। हाल ही में टीवी के पाॅपुलर शो  'सुहानी सी एक लड़की' की फेम एक्ट्रेस राजश्री रानी भी शादी के बंधन में बंध गई हैं।

Bollywood Tadka

 

राजश्री ने अपने ऑनस्क्रीन भाई गौरव जैन से शादी कर ली है। कपल ने  पारंपरिक रीति रिवाज से ग्वालियर में सात फेरे लिए हैं।

Bollywood Tadka

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कोरोना वायरस के चलते राजश्री और गौरव ने अपने मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी सारे उपाय अपनाए थे।

Bollywood Tadka

इस शादी के कार्यक्रम में केवल कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। लुक की बात करें तो रेड और पिंक कलर के लहंगा में वह बेहद खूबसूरत दिखीं।

Bollywood Tadka

इसके साथ कुंदन की ट्रेडिशनल ज्वैलरी से राजश्री ने अपने लुक को कम्प्लीट किया।वहीं गौरव ने क्रीम कलर के शेरवानी के साथ फ्लोटर प्रिंट की पगड़ी पहनी थी। दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी। 

Bollywood Tadka

बता दें कि राजश्री और गौरव की मुलाकात स्टार प्लस के सीरियल  'सुहानी सी एक लाड़की' में नजर आए थे। इस सीरियल में  वैसे तो गौरव ने राजश्री के देवर का किरदार निभाया था। लेकिन शो में राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था। लेकिन अब रील लाइफ से ये दोनों रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

Suhani Si Ek LadkiRajshri Ranities the knotonscreen brotherGaurav MukeshTelevision NewsTelevision News and GossipBox Office Masala NewsTelevision Celebrity News

loading...