main page

वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' के आगे फुस्स हुई सान्या की 'पटाखा', जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Updated 30 September, 2018 01:41:43 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म ''सुई धागा'' ने सान्या मल्होत्रा के ''पटाखा'' को पीछे छोड़ बॉक्स अॉफिस पर अपनी जगह बना ली है। हाल ही में इन दोनों फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। दोनों फिल्मों को वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' ने सान्या मल्होत्रा के 'पटाखा' को पीछे छोड़ बॉक्स अॉफिस पर अपनी जगह बना ली है। हाल ही में इन दोनों फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। दोनों फिल्मों को वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Bollywood Tadka

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 8.30 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में दूसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म अब तक कुल 18.3 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

Bollywood Tadka

वहीं पटाखा' फिल्म का पहले दिन का जो कलेक्शन आया है उसे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'पटाखा' फिल्म ने पहले दिन 90 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन करीब 1 करोड़ के कलेक्शन जुटा पाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी कि पटाखा फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 1 करोड़ 90 लाख है।

Bollywood Tadka

बता दें कि फिल्म 'सुई धागा' में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में है और इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। वहीं 'पटाखा' फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, सुनील ग्रोवर और विजय राज मुख्य भूमिका में है।

Bollywood Tadka

इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। 'सुई धागा' 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है जबकि 'पटाखा' फिल्म 875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिलहाल यह देखना होगा कि वीकेंड में कौन सी फिल्म कितना कलेक्शन जुटा पान में कामयाब होती है।


 


 

: Neha

anushka sharmavarun dhawansui dhaagasanya malhotrapataakhabox office collectionday 2

loading...