''द कपिल शर्मा शो'' के एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार शो का फॉर्मेट थोड़ा बदला गया है। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। शो में कपिल, किकू, भारती सिंह, सुदेश लहरी, चंदन और अर्चना पूरण सिंह नजर आने वाले हैं। शो में कोमीडियन सुदेश लहरी की शो में एंट्री हुई है, जबकि ऐसी चर्चाएं थीं कि सुमोना चक्रवर्ती यानी ''भूरी'' को शो से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अब सुमोना ने शो का हिस्सा नहीं होने की सभी अटकलों पर पूर्णविराम विराम लगा गया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपन
13 Aug, 2021 11:17 AMमुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' के एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार शो का फॉर्मेट थोड़ा बदला गया है। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। शो में कपिल, किकू, भारती सिंह, सुदेश लहरी, चंदन और अर्चना पूरण सिंह नजर आने वाले हैं। शो में कोमीडियन सुदेश लहरी की शो में एंट्री हुई है, जबकि ऐसी चर्चाएं थीं कि सुमोना चक्रवर्ती यानी 'भूरी' को शो से बाहर कर दिया गया है।
लेकिन अब सुमोना ने शो का हिस्सा नहीं होने की सभी अटकलों पर पूर्णविराम विराम लगा गया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के सेट से एक तस्वीर शेयर की है।
इसके साथ ही उन्होंने ये ऐलान किया है कि वह 'काम पर वापस' लौट आई हैं। तस्वीर में वह 'द कपिल शर्मा' शो की एक टीम के सदस्य के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
नए अवतार में दिखेंगी सुमोना
इसके अलावा जज अर्चना पूरण सिंह ने बताया है कि सुमोना की शो में वापसी हो रही है। हालांकि इसमें एक ट्विस्ट होगा। इतना ही नहीं शो में अर्चना का अंदाज भी बदला हुआ होगा।
बता दें कि 'द कपिल शर्मा' शो के इस नए सीजन में पहले मेहमान अक्षय कुमार और उनकी फिल्म 'बेल बॉटम' की टीम होगी। जबकि अजय देवगन, नोरा फतेही समेत एमी विर्क भी शो के दूसरे एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। ये तीनों अपनी फिल्म 'भुज' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे।