main page

बेटे अहान और बेटी आथिया की शादी की खबरों पर भड़के सुनील शेट्टी, कहा-किसी भी फैक्ट वेरिफाई करने से पहले...

Updated 22 January, 2022 01:49:48 PM

सोशल मीडिया पर सुबह से ही एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया और बेटे अहान शेट्टी के शादी की खबरें तूल पकड़ रही थीं। हालांकि अब सुनील शेट्टी ने हाल ही में इस साल परिवार में दोहरी शादी की सभी अटकलों का खंडन किया है। एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आथिया शेट्टी के केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने और बेटे अहान और लेडीलव तानिया श्रॉफ की शादी की संभावना से इनकार कर दिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर सुबह से ही एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया और बेटे अहान शेट्टी के शादी की खबरें तूल पकड़ रही थीं। हालांकि अब सुनील शेट्टी ने हाल ही में इस साल परिवार में दोहरी शादी की सभी अटकलों का खंडन किया है। एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आथिया शेट्टी के केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने और बेटे अहान और लेडीलव तानिया श्रॉफ की शादी की संभावना से इनकार कर दिया है।

 


सुनील शेट्टी ने अपने ट्वीट में आथिया और अहान की शादी की खबरों को महज अफवाह बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा- एक आर्टिकल देखा। कह नहीं सकता कि दुखी होना है या खुश होना है। किसी भी फैक्ट वेरिफाई करने से पहले ‘स्कूप’ करने की जरूरत को नहीं समझ सकते। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाती है। 

Bollywood Tadka

 

इससे पहले, अहान के प्रवक्ता ने भी उनकी शादी की सभी बातों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था- "ये सब अफवाहें हैं। अहान फिलहाल अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और शूटिंग जून में शुरू होगी।

 

वहीं आथिया अक्सर केएल राहुल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं और उनके साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करती रहती है, जो सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन जाती हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को आखिरी बार फिल्म तड़प में देखा गया था। यह उनके करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म हैं, जिसमें वो एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ नजर आए। फिल्म को दर्शको के काफी अच्छे रिस्पॉन्स मिले।

  

Content Writer: suman prajapati

Suniel ShettyfuriousnewsAthiya ShettyKL RahulAhan ShettyTania ShroffweddingBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...