main page

अथिया और केएल राहुल की शादी पर पिता सुनील का बयान, बोले- 'अभी कुछ भी प्लान नहीं है'

Updated 13 July, 2022 11:42:35 AM

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही है। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। बीते दिनों से अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने इस पर रिएक्ट किया है।

मुंबई. एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही है। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। बीते दिनों से अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने इस पर रिएक्ट किया है। 

Bollywood Tadka
सुनील शेट्टी ने कहा-  'नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!' सुनील के इस बयान ने अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरों पर विराम लगा दिया है। 

Bollywood Tadka
इससे पहले अथिया के भाई अहान ने भी कुछ ऐसा ही जवाब दिया था। अहान ने कहा था- 'जहां तक शादी की बात है तो अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, ये सब केवल अफवाहें हैं। जब कोई शादी है ही नहीं तो हम आपको कोई डेट कैसे बता सकते हैं?'

Bollywood Tadka
अथिया के काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ 'मुबारकां' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 2019 में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आई। अब अथिया फुटबॉलर अफशां आशिक की बायोपिक 'होप सोलो' में लीड रोल निभाती नजर आ सकती हैं।

Content Writer: Parminder Kaur

suniel shettyathiya shettykl rahulweddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...