main page

सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने खुद को बताया 'नेपोटिज्म का प्रोडक्ट', कहा- इंकार नहीं कर सकता कि पापा के कारण फिल्मों में आना हुआ आसान

Updated 14 June, 2022 01:42:00 PM

बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा अक्सर सोशल मीडिया पर गर्माया रहता है। कोई न कोई इस टॉपिक पर अपने विचार पेश करता रहता है। अब हाल ही में एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने खुद को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताया है।

मुंबई. बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा अक्सर सोशल मीडिया पर गर्माया रहता है। कोई न कोई इस टॉपिक पर अपने विचार पेश करता रहता है। अब हाल ही में एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने खुद को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताया है।

Bollywood Tadka


अहान शेट्टी ने बताया कि जब नेपोटिज्म की बात आती है, तो मैं इसे स्वीकार करता हूं। मैं नेपोटिज्म का प्रोडक्ट हूं। मेरे पिता एक एक्टर हैं। मैं एक एक्टर बनना चाहता हूं और पिता सुनील शेट्टी के कारण यह आसान हुआ। मैं इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं कर सकता, लेकिन अंत में सभी को अपने हिस्से की कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

Bollywood Tadka


उन्होंने आगे कहा, मैं इस उद्योग का हिस्सा बनकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं पापा के नाम का हमेशा फायदा नहीं उठा सकता। इसलिए मैं कड़ी मेहनत करने वाला हूं।

Bollywood Tadka


बता दें, अहान शेट्टी ने 2021 में फिल्म तड़प के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स में (IIFA) में तड़प के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था।

Content Writer: suman prajapati

Suniel ShettysonAhaan Shettycallsnepotism productBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...