main page

सुनील शेट्टी की फिल्म 'पहलवान' का फर्स्ट सॉन्ग आउट, एक्टर का दिखा दबंग लुक

Updated 30 July, 2019 02:04:35 PM

बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और सुपरस्टार सुदीप की अपकमिंग फिल्म ''पहलवान'' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना और सुनील का लुक एक साथ रिलीज किया गया। गाने का नाम ''जय हो पहलवान'' है। गाने में सुदीप और सुनील शेट्टी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और सुपरस्टार सुदीप की अपकमिंग फिल्म पहलवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना और सुनील का लुक एक साथ रिलीज किया गया। गाने का नाम 'जय हो पहलवान' है। गाने में सुदीप और सुनील शेट्टी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka,सुनील शेट्टी इमेज,सुनील शेट्टी फोटो,सुनील शेट्टी पिक्चर,

इसके साथ ही दोनों ने में सुनील और सुदीप पहलवानी करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में एक खास बात है और वो ये कि आमतौर पर गाने में स्टार्स डांस करते नजर आते हैं या गाने को स्टार्स के ऊपर  फिल्माया जाता है। लेकिन इस गाने में केवल तस्वीरों और लिरिक्स को दिखाया गया है।

Bollywood Tadka,सुनील शेट्टी इमेज,सुनील शेट्टी फोटो,सुनील शेट्टी पिक्चर, किच्चा सुदीप इमेज,किच्चा सुदीप फोटो,किच्चा सुदीप पिक्चर

उन तस्वीरों में सुनील शेट्टी और सुदीम पहलवानी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ-कुछ सीन गाने में रिहर्सल के दौरान के कुछ सीन डाले गए हैं। इस गाने को स्वरुप खान ने गाया है। गाने के लिरिक्स आस्था और सुजीत शेट्टी ने लिखे हैं। गाने में रैप भी है जिसे व्यासराज और एमसी विक्की ने किया है।

Bollywood Tadka,सुनील शेट्टी इमेज,सुनील शेट्टी फोटो,सुनील शेट्टी पिक्चर,

लुक की बात करें तो इसमें सुनील व्हाइट धोती कुर्ता में हैंडसम लग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर पिंक कलर की पगड़ी बांधी हैं। फैंस इस गाने और सुनील के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। 


Bollywood Tadka,सुनील शेट्टी इमेज,सुनील शेट्टी फोटो,सुनील शेट्टी पिक्चर,

फिल्म की बात करें तो यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है। ये फिल्म 12 सितंबर, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को 2500 स्क्रीन में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। कुछ समय पहले इस का टीजर भी जारी कर दिया गया था जो कि काफी शानदार था।
 

 

: Smita Sharma

suniel shettyupcomingfilmpailwaansongfirst lookoutkichcha sudeepaBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...