main page

'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर! फैंस बोले-'अब आ ही जाइए डॉक्टर साहब'

Updated 16 September, 2019 12:34:49 PM

काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने पिछले कुछ सालों में अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इन दोनों काॅमेडियन्स का अपना अलग अंदाज है। दोनों ने साथ मिल कर भी लोगों का खूब मनोरंजन किया है।

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने पिछले कुछ सालों में अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इन दोनों काॅमेडियन्स का अपना अलग अंदाज है। दोनों ने साथ मिल कर भी लोगों का खूब मनोरंजन किया है।

Bollywood Tadka

कपिल चाहे आज 'द कपिल शर्मा शो' से लोगों को खूब हंसा रहे हैं लेकिन शो के गोल्डन टाइम वही था जब कपिल शर्मा कप्पू के किरदार में और सुनील ग्रोवर रिंकू भाभी तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर स्टेज पर नजर आते थे।

Bollywood Tadka
 

आपसी मनमुटाव ने दोनों के बीच काफी दूरियां ला दीं हैं। कपिल और सुनील के फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं।

Bollywood Tadka

इसी बीच सुनील ग्रोवर ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे कपिल शर्मा शो में उनकी वापसी का इशारा माना जा रहा है। सुनील ने इस ट्वीट में लिखा-'सब कुछ मिल जाता है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता। इसलिए हमेशा दूसरों के आभारी रहो। यही मूल मंत्र है और हां, खूब हंसो. बाकी.... मेरे हसबैंड मुझको....।' सुनील के इस ट्वीट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि सुनील ने शो में वापस आने का मन बना लिया है।

Bollywood Tadka

फैंस कर रहे हैं कई कमेंट 

सुनील के इस ट्वीट पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा-'मुझे लगता है कि ये इशारा है कि वो वापस आ रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा-'सुनील ग्रोवर सर आपके एक्ट्स को बहुत मिस करते हैं।

Bollywood Tadka

 

'ऐसे कौन करता है भाई', 'कैसा लगा मेरा मजाक', 'प्यार नहीं करते।' एक यूजर ने लिखा-'भाई आप और कपिल शर्मा की जोड़ी महेश भूपति और लिएंडर पेस की तरह है। जिसने करोड़ों का दिल जीता है।

Bollywood Tadka

लेकिन दोनों एक ही मंच पर सहज महसूस नहीं करते हैं।' एक अन्य यूजर ने रिप्लाइई किया-'आ जाइए अब कपिल शर्मा शो में डॉक्टर साहब। आपकी और कपिल की तू तू मैं मैं में बहुत मजा आता है।'

Bollywood Tadka

क्या था विवाद

ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ प्लेन में हाथापाई की थी। खबरें आई थीं कि उस रोज कपिल शर्मा फ्लाइट में नशे में थे और उन्होंने सुनील की तरफ जूता फेंका था। लड़ाई की वजह से सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सहित कई कलाकारों ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। बाद में कपिल ने सुनील से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ने उनसे दूरी बनाए रखना ही सही समझा।  सुनील के जाने के बाद शो की टीआरपी तेजी से नीचे गई थी और कपिल शर्मा भी डिप्रेशन में आ गए थे। कुछ समय बाद यह शो बंद करना पड़ा थीं। वहीं करीब 1 साल बाद सलमान खान ने कपिल शर्मा की एक बार दोबारा वापसी करवाई। 

 

: Smita Sharma

sunil grovermashoor gulatiThe kapil sharma showkapil sharmaLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...