main page

लगता है कपिल शर्मा के शो को मिस कर रहे हैं सुनील ग्रोवर, फिर बने 'रिंकू भाभी'

Updated 25 March, 2019 03:32:22 PM

शनिवार रात को मुंबई में ''टाइम्स फैशन शो'' का आयोजन किया गया। यह फैशन वीक मुंबई के सेंट रेजिस होटेल में चल रहा है। इस फैशन वीक में कई स्टार्स ने शिरकत की लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लूटीं।

मुंबई: शनिवार रात को मुंबई में 'टाइम्स फैशन शो' का आयोजन किया गया। यह फैशन वीक मुंबई के सेंट रेजिस होटेल में चल रहा है। इस फैशन वीक में कई स्टार्स ने शिरकत की लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लूटीं।

Bollywood Tadka, सुनील ग्रोवर इमेज,सुनील ग्रोवर फोटो,सुनील ग्रोवर पिक्चर,

दरअसल, इस दौरान सुनील रिंकु भाभी के अंदाज में दिखे। तस्वीरों में सुनील ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रहे हैं। रैंप पर सुनील ने फरहान अख्तर के साथ काफी मस्ती की। सुनील की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

Bollywood Tadka, सुनील ग्रोवर इमेज,सुनील ग्रोवर फोटो,सुनील ग्रोवर पिक्चर,

वहीं सुनील को एक बार फिर रिंकू भाभी वाले इस अवतार को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वह कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा को काफी मिस कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka, सुनील ग्रोवर इमेज,सुनील ग्रोवर फोटो,सुनील ग्रोवर पिक्चर,

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील जल्द ही सलमान की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान-सुनील के अलावा कैटरीना कैफ,तब्बू, जैकी श्राॅफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।  

Bollywood Tadka,सुनील ग्रोवर इमेज,सुनील ग्रोवर फोटो,सुनील ग्रोवर पिक्चर,फरहान अख्तर इमेज,फरहान अख्तर फोटो,फरहान अख्तर पिक्चर


 

: Smita Sharma

sunil grovermisskapil sharma showbombay times fashion weekrinku bhabhiLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Reality shows UpdatesTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...