main page

Funny Video: सुनील ग्रोवर का का रत्नागिरी अवतार,BF ने नहीं लाकर दी ब्लू बेरी तो किया ब्रेकअप

Updated 03 June, 2020 12:08:30 PM

काॅमेडियन सुनील ग्रोवर जब से लाॅकडाउन हुआ तब से ही अलग-अलग अंदाज से लोगों का एंटरटेरमेंट कर रहे हैं। कभी मजाकिया वीडियो शेयर करके तो कभी खुद के मीम्स शेयर करके वह लोगों को खूब हंसा रहे हैं। हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह एक नए अवतार में दिख रहे हैं। तभी रिंकू भाभी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे रोल में दिखने वाले सुनील अब त्नागिरी नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं।

मुंबई: काॅमेडियन सुनील ग्रोवर जब से लाॅकडाउन हुआ तब से ही अलग-अलग अंदाज से लोगों का एंटरटेरमेंट कर रहे हैं। कभी मजाकिया वीडियो शेयर करके तो कभी खुद के मीम्स शेयर करके वह लोगों को खूब हंसा रहे हैं। हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह एक नए अवतार में दिख रहे हैं। तभी रिंकू भाभी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे रोल में दिखने वाले सुनील अब त्नागिरी नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

सामने आए इस वीडियो में सुनील बड़े बालों वाला विग पहने नजर आ रहे हैं और के ठीक ऊपर एक चोटी बनाई हुई है। पिंक कलर का टॉप, लिपस्टिक और आंखों पर आइसाइट वाला चश्मा लगाकर सुनील बिलकुल किसी नखरीली लड़की के लुक में दिख रहे हैं। वीडियो में सुनील कह रहे हैं- 'अब मेरा दिमाग दुख रहा है। मैंने कल रात केतन से ब्रेकअप कर लिया। मैंने उससे मांगा ही क्या था। मेरा बेकिंग करने का मन कर रहा था। मैंने उससे कहा कि मुझे ब्लू बेरीज चाहिए।'

Bollywood Tadka

वो बोला कि ब्लूबेरीज तो लॉकडाउन के बाद ला दूंगा। तो मैंने कहा- वाकई? लॉकडाउन के बाद तो मैं ही जाके ले लूंगी। बड़ा एहसान करेगा मेरे पर। वो मुझसे बोल रहा है कि किशमिश डाल लो। क्या? मेरे जैसी लड़की। किशमिश।क्या वाकई में? रईसजादे कहीं के। मैं किशमिश खाऊंगी। मैं थक चुकी हूं अब तुमसे।'

Bollywood Tadka

इस वीडियो के कैप्शन में सुनील ने लिखा-'केतन, मैं तुमसे नफरत करती हूं। प्यार अंधा हो सकता है लेकिन मैं नहीं हूं। हमारे बीच सब खत्म हो रहा है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। तुम रईसजादे कहीं के। बाय। रत्नागिरी' काम की बात करें तो सुनील सलमान के साथ फिल्म भारत में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका अहम रोल था। 
 

: Smita Sharma

sunil grovernew avatarketan ratnagirivideo viralBollywoodBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...