main page

दीवाली पर देवी-देवता की तस्वीर वाले पटाखे चलाने को लेकर रामायण के लक्ष्मण का ट्वीट- 'एक तरफ पूजा करते हैं, दूसरी तरफ जलाते हैं'

Updated 02 November, 2021 03:04:33 PM

देश में इन दिनों दीवाली और धनतेरस की धूम मची हुई है। दीवाली के पहले ही हर शहर, हर कोना रोशनी से जगमगा गया है। लोग पटाखे और आतिशबाजी कर इस त्य़ोहार को सेलिब्रेट करते हैं। इसी बीच रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने दीवाली पर पटाखों को लेकर फैंस से खास अपील की है। उन्होंने उन प

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इन दिनों दीवाली और धनतेरस की धूम मची हुई है। दीवाली के पहले ही हर शहर, हर कोना रोशनी से जगमगा गया है। लोग पटाखे और आतिशबाजी कर इस त्य़ोहार को सेलिब्रेट करते हैं। इसी बीच रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने दीवाली पर पटाखों को लेकर फैंस से खास अपील की है। उन्होंने उन पटाखों का बहिष्कार करने की अपील की है, जिन पर देवी-देवताओं की फोटो बनी होती हैं। 

Bollywood Tadka


सुनील ने इंस्टाग्राम पर पटाखों की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''दीपावली के अवसर पर मैं आप सभी से निवेदन करना चाहता हूं, अगर हम सच्चे मन से देवी-देवताओं और भगवान को मानते हैं तो कृपया उन पटाखों को ना लें, जिन पर किसी भी भगवान, देवी-देवता की तस्वीर हो। आप लोग खुद ही सोचिए एक तरफ हम उनकी पूजा करते हैं और दूसरी तरफ उन्हें जलाते हैं। क्या यह सही है? खरीदेंगे नहीं तो बनेंगे ही नहीं। इसके अलावा कानून बना है। इसके अंदर आप शिकायत कर सकते हैं। धनतेरस की आप सभी को बधाई।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सुनील लहरी के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka


बता दें, रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी ने श्री राम (अरुण गोविल) के भाई का किरदार निभाया था। लोगों ने सुनील को लक्षमण के किरदार में खूब पसंद किया था।

Content Writer: suman prajapati

Sunil LahritweetfirecrackersimagesGodDiwaliBollywood NewsTelevision News and GossipBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...