main page

अलविदा राजू भाई..जल्द मिलते हैं...दोस्त राजू श्रीवास्तव के जाने से बिखरे सुनील पाल, रोते हुए बोले-'काश कुदरत कोई चमत्कार कर दे'

Updated 21 September, 2022 01:58:05 PM

21 सितंबर की सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया। खबर थी गजोधर भइया यानि राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर जिसने भी सुनी या पढ़ी एक वक्त के लिए किसी को भी अपने कानों-आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। 41 दिनों तक मौत को चमका देने वाला काॅमेडी किंग यूं दुनिया को अलविदा कह जाएगा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

मुंबई: 21 सितंबर की सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया। खबर थी गजोधर भइया यानि राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर जिसने भी सुनी या पढ़ी एक वक्त के लिए किसी को भी अपने कानों-आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। 41 दिनों तक मौत को चमका देने वाला काॅमेडी किंग यूं दुनिया को अलविदा कह जाएगा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

Bollywood Tadka

राजू श्रीवास्तव के लिए उनका परिवार प्रार्थना कर रहा था पत्नी मंदिर में मन्नत मांग रही थी.. फैंस अच्छी सेहत के लिए हवन करवा रहे थे कुछ भी काम नहीं आया और 21 सितंबर की सुबह राजू श्रीवास्तव ने वेटीलेंटर पर प्राण त्याग दिए। हर कोई आज नम आंखों से अपने फेवरेट काॅमेडियन को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहा है। राजू श्वीवास्तव के निधन की खबर सुन उनके दोस्त और काॅमेडियन सुनील पाल भी बुरी तरह टूट गए हैं।

Bollywood Tadka

उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपना हाल-ए-दर्द बयां किया। वीडियो में सुनील पाल कह रहे हैं-'प्रिय राजू भाई..आपकी ये दुख खबर पता चली। विश्वास करना मुश्किल है। बहुत मुश्किल है।

Bollywood Tadka

काश आज का दिन नहीं आता। 40 दिन से आप जो जंग लड़ रहे थे। हम रोज प्राथर्ना कर रहे थे..कोई चमत्कार होगा..जरूर होगा लेकिन हम काॅमेडियन्स के लिए और काॅमेडी को चाहने वालों के लिए आज जो खबर आई है सपनों में नहीं सोचा था ऐसी खबर देखने और सुनने को मिलेगी।

 

बहुत ज्यादा दुखद दिन है आज के लिए..हम परिवारवालों के लिए ...सबके लिए..Very Sad New..विश्वास कैसे करें..आपको हंसता खेलता गाता देखा है हमने आपको हमेशा..आपके बारे में खबर सुन ऐसा लगा ये अफवाह है। अभी भी ऐसा लग रहा है कि कुदरत कोई चमत्कार कर दे।राजू भाई।' इस वीडियो के साथ सुनील पाल ने लिखा-'अलविदा राजू भाई..जल्द मिलते हैं।' इसके साथ उन्होंने रोने वाली इमोजी बनाई है। 

Content Writer: Smita Sharma

Sunil PalShatteredDeathFriendRaju SrivastavBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...