main page

'हेरा फेरी 3' में एक बार फिर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल मचाएंगे धमाल

Updated 17 January, 2020 11:35:09 PM

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेराफेरी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के तीसरे पाटर् बनाने की काफी समय से

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेराफेरी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के तीसरे पार्ट बनाने की काफी समय से कोशिश की जा रही है लेकिन बात बनती नही दिख रही। सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया कि ‘हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है।        
Bollywood Tadka
सुनील शेट्टी ने ‘हेरा फेरी 3' के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है। यह ठंडे बस्ते में नहीं गई है और जरूर बनेगी।
Bollywood Tadka
‘हेरा फेरी 3' हम तीनों (सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल) के साथ ही बनेगी क्योंकि हम तीनों को इसमें दिलचस्पी भी है। कुछ समस्याएं थीं जो अब धीरे-धीरे सुलझ रही हैं।       
Bollywood Tadka
खबरें थीं कि ‘हेरा फेरी 3'में अक्षय कुमार नहीं होंगे और उनकी जगह जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब सुनील शेट्टी के बयान से साफ है कि अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। 

: Pawan Insha

sunil shettyakshay kumarparesh rawalhera pheri 3bollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood latest newsbollywood hindi newsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...