main page

59 के हुए एक्टर सुनील शेट्टी, बर्थडे पर जानें लाइफ से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स..

Updated 11 August, 2020 11:28:04 AM

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज अपना 59वां बर्थडे सैलीब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड में सुनील शेट्टी को अन्ना के नाम से जाना जाता हैं। सुनील का जन्म 11 अगस्त 1961 को  कर्नाटक के मैसूर में हुआ। सुनील बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ ओर मंजूर था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज अपना 59वां बर्थडे सैलीब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड में सुनील शेट्टी को अन्ना के नाम से जाना जाता हैं। सुनील का जन्म 11 अगस्त 1961 को  कर्नाटक के मैसूर में हुआ। सुनील बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ ओर मंजूर था। आइए उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें----

Bollywood Tadka
सुनील शेट्टी ने 1992 में  फिल्म 'बलवान' से अपने करियर की शुरूआत की थी। उस समय कोई भी एकट्रेस सुनील के साथ काम नही करना चाहती थी क्योंकि सुनील न्यूकमर थे। साल 1994 में सुनील फिल्म 'मोहरा' बड़ी हिट साबित हुई। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन थे। इसके बाद सुनील शेट्टी 'गोपी किशन' में डबल रोल में नजर आए। सुनील की इमेज एक एक्शन हीरो की रही है लेकिन वो दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब रहे। फिल्म 'हेरा फेरी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'वेलकम' और 'दे दना दन' से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया भी है।

Bollywood Tadka
साल 2001 में फिल्म 'धड़कन' बड़ी हिट रही । इस फिल्म ने सुनील को एक अलग पहचान दिलाई। इसके डॉयलॉग आज भी कोई भूल नही पाया है। इस फिल्म के लिए सुनील को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था। एक दशक तक बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद सुनील शेट्टी का करियर ग्राफ नीचे जाने लगा। उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो मेकर्स ने उन्हें मल्टीस्टारर फिल्मों में कास्ट करना शुरू कर दिया।पिछले कुछ सालों से सुनील फिल्मों में कम दिखते हैं और चुनिंदा फिल्मों में ही काम करते हैं। फिलहाल वो अपने बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। एक्टर ने पुणे में एक हेल्थ और फिटनेस स्टार्ट अप में इन्वेस्टमेंट किया है। उनकी एक प्रोडक्शन हाउस कंपनी पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर भी है। इसके अलावा मुंबई में सुनील शेट्टी का बड़ा रेस्टोरेंट/ होटल बिजनेस भी है।

Bollywood Tadka

निजी जिंदगी की बात करें तो सुनील शेट्टी ने नौ साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी की। दोनों ने 1991 में सात फेरे लिए। उस वक्त सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी।माना शेट्टी से सुनील ने साल 1991 में शादी की थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि माना मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका पूरा नाम मोनिषा कादरी था। सुनील से शादी करने के लिए माना ने धर्म परिवर्तन किया था। माना से सुनील को पहली नज़र में ही प्यार हो गया था। माना इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी चलाती हैं। सुनील शेट्टी और माना के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं। अथिया कई फिल्में कर चुकी हैं जबकि अहान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

sunil shettybirthdayspecialBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...