main page

बेटी की मेहंदी सेरेमनी में सुनील शेट्टी ने दिल खोलकर किया डांस, अथिया के गाल खींचते नज़र आए केएल राहुल

Updated 30 January, 2023 10:57:42 AM

अथिया शेट्टी ने 22 जनवरी को केएल राहुल के साथ अपने मेहंदी सेरेमनी से अनसीन फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में से एक में सुनील शेट्टी को अथिया और अन्य मेहमानों के साथ दिल खोलकर नाचते हुए दिखाया गया है।

मुंबई। न्यूली वेड कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने मेहंदी सेरेमनी से फोटोज शेयर की है। फोटोज में सभी को दिखाया गया है, जिसमें अथिया के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी भी शामिल हैं, जो अन्य मेहमानों के साथ दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। एक फोटो में अथिया और केएल राहुल पार्टी के दौरान एक साथ डांस करते नज़र आते हैं।

Bollywood Tadka

अथिया ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "22.01.23."। अथिया द्वारा शेयर की गई फोटोज में सभी घरवाले और मेहमानो को खूब इन्जॉय करते देखा जा सकता हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

आफ्टर-पार्टी के दौरान दिल खोलकर डांस करते राहुल और अथिया की एक फोटो भी सामने आईं है। बैश के लिए Athiya व्हाइट टॉप और मैचिंग पैंटसूट में नजर आईं। केएल राहुल ने मेहंदी सेरेमनी और उसके बाद की पार्टी की कुछ और अनसीन फोटोज शेयर कीं।

Bollywood Tadka

अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में कुछ दोस्त और करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। शादी से पहले के फंक्शन और शादी के दिन के लिए खंडाला हाउस को के सफेद फूलों और हल्दी की रस्म के लिए मैरीगोल्ड से सजाया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

न्यूली मैरिड कपल के बारे में काफी सालों से डेटिंग की अफवाह थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की। शादी समारोह के बाद कपल ने पैपराजी को पोज भी दिए। सुनील और उनके बेटे अहान शेट्टी ने भी पैपराजी को मिठाई बांटी। 

Bollywood Tadka

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Sunil Shettydancedaughtermehndi ceremonyKL RahulAthiya

loading...