25 दिसंबर को क्रिसमस देश भर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स में भी क्रिसमस का क्रेज देखने को मिला। सभी स्टार्स ने परिवार और फ्रेंड्स के साथ मिलकर क्रिसमस पर खूब एंजॉय किया। एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी क्रिसमस को यादगार बनाने में कोई कसर नही छोड़ी। सनी ने परिवार और फ्रेंड्स के साथ बहुत धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
26 Dec, 2020 12:42 PMमुंबई. 25 दिसंबर को क्रिसमस देश भर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स में भी क्रिसमस का क्रेज देखने को मिला। सभी स्टार्स ने परिवार और फ्रेंड्स के साथ मिलकर क्रिसमस पर खूब एंजॉय किया।
एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी क्रिसमस को यादगार बनाने में कोई कसर नही छोड़ी। सनी ने परिवार और फ्रेंड्स के साथ बहुत धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस पति डेनियल वेबर, बच्चों और फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। सनी ने ग्रीन टॉप और रेड प्लाजो पहना हुआ है। वहीं डेनियल रेड और वाइट कैजुअल वेयर में नजर आ रहे हैं।
साथ में डेनियल ने सांता क्लॉज कैप भी पहन रखी है। सनी परिवार और फ्रेंड्स के साथ बहुत खुश नजर आ रही है और खूब एंजॉय कर रही है।
सनी ने क्रिसमस पर प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें सनी पति डेनियल के साथ रोमांटिक डांस करती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो सनी बहुत जल्द फिल्म रंगीला और वीरामहादेवी में नजर आने वाली है।