main page

सनी लियोनी ने सरोगेसी पर बयां किया दर्द, कहा- 4 बच्चियां पैदा नहीं हो सकीं, ये दिल तोड़ देने वाला था

Updated 04 January, 2022 04:13:34 PM

सनी लियोन बॉलीवुड की एक मशहूर और कामयाब एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सुपर मॉम और परफेक्ट पत्नी भी हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ का भी पूरा बैलेंस बनाकर रखती हैं। वह अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के अलावा 3 बच्चों का भी बखूबी ख्याल रखती हैं। सनी लियोनी ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों नोआ और अशर को जन्म दिया, जबकि निशा नाम की एक बच्ची गोद ली। हालांकि सरोगेसी के जरिए सनी के लिए बच्चों को जन्म देना आसान नहीं था, जिस वजह से उन्होंने निशा को गोद लेने के फैसला लिया था। अब हाल ही में ए

बॉलीवुड तड़का टीम. सनी लियोन बॉलीवुड की एक मशहूर और कामयाब एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सुपर मॉम और परफेक्ट पत्नी भी हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ का भी पूरा बैलेंस बनाकर रखती हैं। वह अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के अलावा 3 बच्चों का भी बखूबी ख्याल रखती हैं। सनी लियोनी ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों नोआ और अशर को जन्म दिया, जबकि निशा नाम की एक बच्ची गोद ली। हालांकि सरोगेसी के जरिए सनी के लिए बच्चों को जन्म देना आसान नहीं था, जिस वजह से उन्होंने निशा को गोद लेने के फैसला लिया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के बारे में बात करते हुए बताया कि उस दौरान वह कितने दुख व दर्द से गुजरीं।

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी लियोनी ने बताया कि उनकी सरोगेसी डेढ़-दो साल में पूरी हुई थी। एक वक्त ऐसा भी आया जब वह टूटकर बिखर गई थीं। तब उन्होंने फैसला किया था कि सरोगेसी के बजाय बच्चा गोद लेंगे।

 

सनी ने बताया कि हम सरोगेसी के प्रोसेस से गुजर रहे थे, जिसमें लंबा वक्त लगता है। शुरुआत से लेकर अंत तक लगभग डेढ़ साल लग गया। उसी दौरान जब सरोगेसी प्लान के मुताबिक नहीं चल पा रही थी तो हमने सोचा कि क्यों न हम बच्चा गोद ले लें? हमारे पास छह एग थे, जिनमें चार लड़कियों के थे और दो लड़कों के।'

 

सनी लियोनी ने आगे कहा, 'अमेरिका में, आपको बच्चे का लिंग बता दिया जाता है और आप जेनेटिक टेस्टिंग जैसी चीजें भी कर सकते हैं। लेकिन यह सब अमेरिका में होता है, यहां नहीं। इसलिए हमने आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) किया। लेकिन जो लड़कियों वाले एग थे, वो बच नहीं पाए। उनसे बेबी पैदा नहीं हो सके। यह वास्तव में दिल तोड़ देने वाला था। आप एक असफलता की तरह महसूस करते हैं। आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप हार गए हैं। आप बहुत लो और अपसेट फील करते हैं।'

 

सनी लियोनी ने बताया कि उस घटना के बाद वह पति डेनियल के साथ मुंबई में St. Catherine's Home गईं, जोकि एक अनाथालय है। वह जब सनी ने बच्चों को देखा तो सोचा कि क्यों न हम भी एक बच्चा गोद ले लें? अंतर ही क्या है? वह तब भी हमारा ही होगा। सनी बोलीं, 'भले ही हम जेनेटिकली कनेक्टेड नहीं होंगे, पर दिल से तो जुड़े होंगे। इस तरह अडॉप्शन की प्रक्रिया शुरू हुई। बहुत वक्त लगा। काफी पेपरवर्क था। लेकिन तभी हमें पता चला कि आईवीएफ के जरिए हमारे दो जुड़वां बच्चे हुए हैं और उसी हफ्ते हमने एक बच्ची गोद ले ली। इस तरह बेहद कम वक्त में सनी लियोनी 3 बच्चों की मां बन गईं। सनी लियोनी इसे 'भगवान का प्लान' मानती हैं।
बता दें, बीते दिनों सनी लियोन अपने सॉन्ग मधुबन में राधिका नाचे को लेकर काफी विवादों में आईं थीं। हिंदू समाज के लोगों ने गाने का जबरदस्त विरोध किया था, जिसके बाद कंपनी ने गाने से आपत्तिजनक शब्द हटाने का फैसला लिया था।

 


 

Content Writer: suman prajapati

Sunny LeoneexpressedpainsurrogacyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...