main page

अस्पताल से लौटने के बाद फिर बिगड़ी सनी लियोन की तबीयत, 13 घंटे चला इलाज

Updated 24 June, 2018 11:30:53 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की इन दिनों "स्प्लिट्सविला-11" की शूटिंग के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। दरअसल, उनको आंत्रशोथ (गैस्ट्रोएंट्राइटिस) की बीमारी है। आमतौर पर इस बीमारी के बाद शरीर में पानी की कमी के कारण यह परेशानी होती है। अस्पताल से लौटने के बाद फिर से सनी की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद करीब 13 घंटे तक अस्पताल में उनका इलाज चला।

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो पहले जब उनकी तबीयत बिगड़ी थी तो वह करीब आधे घंटे बाद वह अस्पताल से छुट्टी पाकर ग्राम छोई पहुंच गई। कुछ देर बाद सनी ने फिर पेट दर्द की शिकायत की। रात करीब साढ़े 11 बजे सनी का पर्सनल स्टाफ उन्हें लेकर चामुंडा विहार स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल पहुंचा।

Bollywood Tadka

वहीं अब उन्हें रामनगर स्थित रिजॉर्ट में अगले 48 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद सनी के बाल बिखरे थे। इस दौरान सनी को अटेंड करने वाली नर्सिंग स्टाफ नेहा खान एवं अंजू बोरा के मोबाइल तक जमा करा लिए गए, ताकि कोई सनी की फोटो न खींच सके। सनी के रूम में जाने वाली नर्सों को वार्ड में जाने के लिए हर बार बाउंसरों की इजाजत लेनी पड़ी।

:

Sunny leonenot wellhospitaltreatment

loading...