एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
08 May, 2021 10:24 AMमुंबई. एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वीडियो में सनी मैगी के साथ नजर आ रही हैं। सनी का मैगी खाने का बहुत मन है मगर डायट पर होने के कारण वह उदास चेहरे से केवल इसे सूंघकर काम चला रही हैं। सनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'जब आप डायट पर हों और आपका मैगी खाने का मन करे।' सनी का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
काम की बात करें तो सनी वीजे रणविजय सिंह के साथ शो 'स्प्लिट्सविला 13' में नजर आ रही है। शो की शूटिंग केरल में की गई थी। केरल में शूटिंग के दौरान सनी के साथ उनके पति डेनियल वीबर और उनके तीनों बच्चे भी साथ गए थे। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए थे।