बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन हाल ही में अपने जुडवां बच्चों अशेर और नोआ के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। सनी ने अपने एक बेटे को हाथ में पकड़ा था तो दूसरा नैनी के पास दिखाई दिया।
31 Jan, 2019 04:08 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन हाल ही में अपने जुडवां बच्चों अशेर और नोआ के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। सनी ने अपने एक बेटे को हाथ में पकड़ा था तो दूसरा नैनी के पास दिखाई दिया।
इस दौरान सनी डार्क कलर की ट्रेक सूट पहने हुए नजर आईं। उन्होंने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए।
बच्चों के साथ सनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं उनके बच्चे भी मीडिया कैमरा को देख क्यूट एक्सप्रेशन देते हुए दिखे।
सबसे पहले लड़की को लिया गोद
सनी लियोनी और उनके पति डेनियल ने सबसे पहले निशा कौर वेबर को गोद लिया था। उस दौरान निशा 21 महीने की थी।
सनी और डेनियल पिछले साल मार्च में सेरोगेसी की मदद से नोआ और अशर जुडवां बेटों के माता-पिता बने थे।
अक्सर सनी और डेनियल बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।