main page

Super है 'सुपर 30' का ट्रेलर, दिल जीत लेगा ऋतिक रोशन का अवतार

Updated 04 June, 2019 02:42:32 PM

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ''सुपर 30'' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है और ऋतिक इस किरदार को निभा रहे हैं। इस फिल्म में आनंद कुमार के कड़े परिश्रम से लेकर उनकी सफल होने तक के संघर्षों को दिखाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सिनेमाघरों में ये फिल्म 12 जुलाई को दस्तक देगी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है और ऋतिक इस किरदार को निभा रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

इस फिल्म में आनंद कुमार के कड़े परिश्रम से लेकर उनकी सफल होने तक के संघर्षों को दिखाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सिनेमाघरों में ये फिल्म 12 जुलाई को दस्तक देगी।

 

Bollywood Tadka


इस फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन के अलावा मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार उस समय खबरों में आए, जब उनके पढ़ाए गए सभी 30 गरीब और जुझारू बच्चों ने आईआईटी जैसी परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया।

 

Bollywood Tadka

 

आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित होकर फैंटम फिल्मस के बैनर तले आनंद कुमार के जीवन पर ये फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। 
 

 

: Konika

super 30trailerhrithik roshanBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...