सुपरस्टार प्रभास साउथ के जाने माने एक्टर हैं, जिनकी देश विदेश में भारी फैन फॉलोइंग है। उनके कई फैंस तो ऐसे हैं, जो एक्टर के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। हाल ही में प्रभास की मूवी ''राधे श्याम'' रिलीज हुई है, जिसकी क्रिटिक्स ने नकारात्मक समीक्षा की। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में भी नाकामयाब रही, लेकिन प्रभास की इस फिल्म की असफलता उनके कई फैंस को बर्दाश्त नहीं हुई। एक फैन ने तो सदमे में आकर अपनी जान ही दे दी और दुनिया को अलदिवा कह दिया।
15 Mar, 2022 12:51 PMबॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार प्रभास साउथ के जाने माने एक्टर हैं, जिनकी देश विदेश में भारी फैन फॉलोइंग है। उनके कई फैंस तो ऐसे हैं, जो एक्टर के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। हाल ही में प्रभास की मूवी 'राधे श्याम' रिलीज हुई है, जिसकी क्रिटिक्स ने नकारात्मक समीक्षा की। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में भी नाकामयाब रही, लेकिन प्रभास की इस फिल्म की असफलता उनके कई फैंस को बर्दाश्त नहीं हुई। एक फैन ने तो सदमे में आकर अपनी जान ही दे दी और दुनिया को अलदिवा कह दिया।
प्रभास के मुथला रवि तेजा नामक फैन ने पंखे से लटकर जान दे दी। आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित तिलक नगर के रहने वाला 24 साल का मुथला 'राधे श्याम' को मिल रही निगेटिव रिव्यूज से परेशान था। रिपोर्ट के मुताबिक तेजा ने फिल्म को पहले दिन देखा था और परिवार को बताया था कि फिल्म उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। वो प्रभास को इतना चाहता था कि उनकी फिल्म के नेगेटिव रिव्यू की बात को हजम नहीं कर पाया।
बता दें, प्रभास की फिल्म राधे श्याम 11 मार्च को पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आई हैं।हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने 3 दिन में 151 करोड़ की कमाई की है।