main page

अश्लील वीडियो मामले में शर्लिन चोपड़ा को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Updated 04 February, 2022 03:47:16 PM

साल 2021 में बॉलीवुड में अश्लील वीडियो मामला खूब सुर्खियों में आया था, जिसमें इंडस्ट्री से राज कुंद्रा, पूनम पांडे और गहना वशिष्ठ और शर्लिन चोपड़ा जैसे सेलेब्स के नाम सामने आए थे। वहीं अब इस केस में शर्लिन चोपड़ा को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 4 फरवरी को दिए अपने एक आदेश में शर्लिन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 में बॉलीवुड में अश्लील वीडियो मामला खूब सुर्खियों में आया था, जिसमें इंडस्ट्री से राज कुंद्रा, पूनम पांडे और गहना वशिष्ठ और शर्लिन चोपड़ा जैसे सेलेब्स के नाम सामने आए थे। वहीं अब इस केस में शर्लिन चोपड़ा को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 4 फरवरी को दिए अपने एक आदेश में शर्लिन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 


गौरतलब है कि शर्लिन ने सुप्रीम कोर्ट में बॉम्बे हाई कोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत खारिज करने के फैसले के खिलाफ एक अपील दायर की थी। कोर्ट ने याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है। पीठ ने कहा, नोटिस जारी किया है...इस बीच, याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।


शर्लिन के वकील सुनील फर्नांडिस ने कहा कि इस मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही सुरक्षा दी जा चुकी है। मामले से जुड़ी एक प्राथमिकी में शर्लिन को पूनम पांडे के साथ आरोपी बनाया गया है।

 

बता दें, हाई कोर्ट ने शर्लिन की अग्रिम जमानत याचिका पिछले साल 25 नवंबर को खारिज कर दी थी। इसके साथ ही दिसंबर में राज कुंद्रा को भी गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की गई थी।


एक्ट्रेस  शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस मामले में पहले ही लगभग 2 महीने तक जेल में रह चुके हैं और अभी जमानत पर बाहर हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Supreme CourtstaysarrestSherlyn ChopraAdult video caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...