main page

सुशांत केस महाराष्ट्र सरकार को लोगों ने बताया 'बिकाऊ' , बिहार पुलिस की फुर्ती देख खुशी से झूमे फैंस

Updated 01 August, 2020 01:44:00 PM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि अभी भी इस केस को लेकर लगातार कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। इस केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। सुशांत के चाहने वाले और उनके करीबी खुश नहीं है। ऐसे में सुशांत के पिता ने पटना में बेटे की

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि अभी भी इस केस को लेकर लगातार कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। इस केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। सुशांत के चाहने वाले और उनके करीबी खुश नहीं है। ऐसे में सुशांत के पिता ने पटना में बेटे की गर्लफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

Bollywood Tadka

इस एफआईआर के बाद केस को  सुलझाने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है। बीते दिन से ही बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत केस की छानबीन कर रही है। बिहार पुलिस ने एक दिन के भीतर ही सुशांत से जुड़े कई अहम सुरागों को इकट्ठा कर लिया है। बिहार पुलिस की ये फुर्ती देखकर 

Bollywood Tadka

एक्टर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर लगातार 'थैक यू बिहार पुलिस' नाम का हैशटैग वायरल हो रहा है। फैंस दावा कर रहे हैं कि बिहार पुलिस जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलवा देगी।

Bollywood Tadka


दूसरे यूजर ने लिखा-ऺबिहार पुलिस मुंबई पहुंचते ही अपनी जांच बैंक से करोड़ों रुपए के निकासी तक पहुंचा दिया। मगर इस मामले में बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस का तनिक भी सहयोग नहीं मिल रहा है यहां तक कि बिहार पुलिस के अधिकारियों को ऑटो से जांच करने जाना पड़ रहा है।'

Bollywood Tadka

एक और यूजर ने लिखा-मुंबई पुलिस जो 45 दिनों में नहीं कर सकी वो बिहार पुलिस ने 4 दिनों में कर दिखाया। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा-ऺहमें बिहार पुलिस पर नाज है। अगर इतनी तेजी से ही काम होता रहा तो जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के कातिल जेल के पीछे होंगे।' 

 

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत मामले में हो रही जांच पर बात करते हुए फैंस मुंबई पुलिस पर भी निशाना साध रहे हैं। फैंस का मानना है कि महाराष्ट्र सरकार की वजह से मुंबई पुलिस इस केस में ढील दे रही है। ऐसे में सुशांत के फैंस लगातार महाराष्ट्र सरकार को निशाना बना रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

फैंस का कहना है कि बॉलीवुड के नामचीन लोगों ने महाराष्ट्र की सरकार को खरीद लिया है। यही वजह है तो इतना हंगामा होने के बाद भी सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए हैं। एक फैन ने लिखा-'अगर महाराष्ट्र सरकार दोबारा सत्ता में आना चाहती है और हम लोगों के वोट चाहती है तो सरकार को सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच करवानी होगी।' वहीं एक दूसरे यूजर ने महाराष्ट्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा है- 'साँच को आँच नहीं, तो क्यों CBI जाँच नहीं?' 


 

: Smita Sharma

sushant singh rajputcasefans trendsthankyoubiharpolicemaharashtra governmentBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...