main page

मुंबई पुलिस के कहने पर रिया बदल रही थी अपना ठिकाना! पटना पुलिस के हाथ लगी एक्ट्रेस की लोकेशन

Updated 04 August, 2020 11:04:46 AM

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीना हो गया है। बेटे के निधन के काफी दिनों बाद एक्टर के पिता के.के. सिंह ने  बिहार पुलिस को इस केस की जिम्मेदारी सौपी। उन्होंने रिया चक्रवर्ती उनकी मां संध्या चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक चक्रवर्ती सहित करीब 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीना हो गया है। बेटे के निधन के काफी दिनों बाद एक्टर के पिता के.के. सिंह ने  बिहार पुलिस को इस केस की जिम्मेदारी सौपी। उन्होंने रिया चक्रवर्ती उनकी मां संध्या चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक चक्रवर्ती सहित करीब 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस शिकायत के बाद बिहार पुलिस की एक टीम हफ्ते से इस केस की जांच कर रही है।

Bollywood Tadka

रिया के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद खबरें आईं कि एक्ट्रेस घर से भाग निकली हैं। पिछले कुछ दिनों से वो अपने आवास पर नहीं है। कहा ये जा रहा है कि वो तीन बार अपना ठिकाना बदल चुकी हैं। खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस रिया को ठिकाना बदलने में सहयोग कर रही है। पटना पुलिस की टीम को रिया की भनक न लगे लिहाजा उसे सेफजोन में रखा रहा है। दूसरी ओर पटना पुलिस की एसआईटी भी रिया चक्रवर्ती पर लगातार नजर रख रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस वक्त रिया कहां हैं इस बात की जानकारी भी एसआईटी को मिल चुकी है और अब जल्द ही एक्ट्रेस पर कार्रवाई हो सकती है।   

Bollywood Tadka

राजनीतिक महकमे में रिया चक्रवर्ती का संबंध 

सूत्रों की मानें तो सियासी महकमे में रिया चक्रवर्ती की अच्छी पहचान है।  महाराष्ट्र के एक फेमस  नेता के साथ भी रिया के अच्छे संबंध हैं। कहा यह जा रहा है कि इसी सियासी पैठ के कारण पूरी मुंबई पुलिस उसे बचाने में जुट गई है। 

Bollywood Tadka


रिया के वकील का बयान 

वहीं सोमवार को रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने दावा किया कि एक्ट्रेस लापता नहीं हैं और न ही उन्हें अभी तक कोई समन मिला है। शिंदे ने कहा कि रिया का बयान मुंबई पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मामले की जांच का अधिकार बिहार पुलिस को नहीं है और इसलिए रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई में शिफ्ट करने के लिए कहा है।  बयान में कहा गया है कि उसे जब भी और जैसे भी कहा गया उसने पुलिस के साथ सहयोग किया है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद शुक्रवार यानि 31 जुलाई को ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में रिया ने खुद पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि भगवान और भारत की न्याय व्यवस्था पर उन्हें विश्वास हैं। इस वीडियो में रिया ने कहा-मुझे भगवान और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा। सत्यमेव जयते। सच बाहर आकर रहेगा।  

: Smita Sharma

sushant singh rajputsuicide casepatna policerhea chakrabortylocationBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...