होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से होली की रौनक कम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इस बार होली पार्टीज नही कर रहे हैं। इस बीच स्टार्स के होली के पुराने वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के होली के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं।
29 Mar, 2021 11:11 AMमुंबई. होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से होली की रौनक कम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इस बार होली पार्टीज नही कर रहे हैं। इस बीच स्टार्स के होली के पुराने वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के होली के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं।
पहले वीडियो में सुशांत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। सुशांत ने व्हाइट शर्ट और जींस पहनी हुई है। वहीं जैकलीन व्हाइट सूट में दिखाई दे रही है। सुशांत अमिताभ बच्चन की फिल्म के गाने 'रंग बरसे' पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर जमकर मस्ती कर रहे हैं।
दूसरे वीडियो में सुशांत एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें सुशांत और अंकिता शो 'पवित्र रिश्ता' में एक-दूसरे से मिले थे। साथ-साथ काम करते करते दोनों में प्यार हो गया था। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई के अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अभी सुशांत मामला सुलझ नही पाया है। सीबीआई इसकी जांच कर रही है। इसके अलावा एनसीबी और ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है।