main page

सुशांत केस: परिवार पर दबाव डाल रही हैं मुंबई पुलिस, नहीं कर रही FIR दर्ज, राजपूत परिवार के वकील ने किया बड़ा खुलासा

Updated 29 July, 2020 11:13:44 AM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन इसके बाद भी मुंबई पुलिस इस केस को लेकर कोई अहम जानकारी नहीं ढूंढ सकी। ऐसे में शनिवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें कई खुलासे किए गए हैं, इसके बाद अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन इसके बाद भी मुंबई पुलिस इस केस को लेकर कोई अहम जानकारी नहीं ढूंढ सकी। ऐसे में शनिवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें कई खुलासे किए गए हैं, इसके बाद अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

Bollywood Tadka

दरअसल, हाल ही में एक चैनल से बात करते हुए राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस को सवालों के घेरे में ला दिया है। विकास ने कहा-'रविवार (26 जुलाई) को एफआईआर होने के बाद भी अभी तक रेहा के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया है। इसके साथ ही विकास ने कहा कि मुंबई पुलिस इस केस में बहुत धीरे जांच कर रही है और साथ ही साथ उसकी जांच का एंगल भी केस के मुताबिक ठीक नहीं है।

Bollywood Tadka

मुंबई पुलिस सुशांत के परिवार पर दबाव बना रही है और मुंबई के प्रोडक्शन हाउसेस के नाम लेने को कह रही है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस सुशांत के परिवार पर बड़े फिल्म निर्माताओं का नाम लेने के लिए दबाव बनाती रही है। जबकि आरोपी रेहाचक्रवर्ती और उनका परिवार अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। 

Bollywood Tadka

विकास ने कहा-'हमें लगा था कि FIR होते ही तुरंत रेहा चक्रवर्ती की गिरफ्तारी होगी पर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि हमें अब भी उम्मीद है कि मुंबई पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करेगी। इस पूरे मामले में विनय तिवारी (एसपी सिटी, पटना) ने बताया है कि बिहार पुलिस की टीम भी मुंबई पहुंच गई है और जांच कर रही है। वहीं मुंबई पुलिस की मदद करने के सवाल पर विनय तिवारी ने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया होती है और उसके मुताबिक ही काम हो रहा है।

Bollywood Tadka

बता दें कि हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता का कहना है कि रेहा ने ही उनके बेटे की मानसिक हालत खराब की और साथ ही साथ दवा के ओवरडोज भी दिए। इसके साथ ही केके सिंह ने बताया कि सुशांत के अकाउंट से अलग अलग खातों में 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

Bollywood Tadka
केके सिंह ने अपनी एफआईआर में इस बात का भी जिक्र किया है कि सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही रेहा वहां से चली गईं और साथ में कैश, जेवर, लैपटॉप, सुशांत के बैंक कार्ड्स और उनके पिन, सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट्स आदि भी अपने साथ ले गईं। केके सिंह का आरोप है कि रेहा और परिवार ने सुशांत के खिलाफ एक ऐसा जाल बिछाया और उस के चलते आज सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं।

: Smita Sharma

sushant singh rajputfamilylawyervikas singhconfirmsMumbai Policeregistering FIRBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...