सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी उनके फैंस और करीबियों में उनकी यादों का सिलसिला बर्करार है। इसी बीच सुशांत की जिंदगी पर बनीं फिल्म न्याय- द जस्टिस का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। जिसे देखने के बाद सुशांत के फैंस भड़क गए और इसके मेकर्स पर अपनी भड़ास निकालने लगे। इस फिल्म का टीज़र विकास प्रोडक्शन चैनल से यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस टीज़र में सुशांत के निधन और जांच के घटनाक्रम से मेल खाते दृश्य दिखाए गए हैं। हालांकि इसके डेस्क्रिप्शन में सुशांत का कोई ज़िक्र नहीं है, मगर लिखा गया है-
15 Apr, 2021 10:34 AMबॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी उनके फैंस और करीबियों में उनकी यादों का सिलसिला बर्करार है। इसी बीच सुशांत की जिंदगी पर बनीं फिल्म न्याय- द जस्टिस का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। जिसे देखने के बाद सुशांत के फैंस भड़क गए और इसके मेकर्स पर अपनी भड़ास निकालने लगे।
इस फिल्म का टीज़र विकास प्रोडक्शन चैनल से यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस टीज़र में सुशांत के निधन और जांच के घटनाक्रम से मेल खाते दृश्य दिखाए गए हैं। हालांकि इसके डेस्क्रिप्शन में सुशांत का कोई ज़िक्र नहीं है, मगर लिखा गया है- सच्ची घटनाओं पर आधारित। इस टीजर पर फैंस ने आपत्ति जताते हुए मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई है।
एक यूज़र ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत की ज़िंदगी पर फ़िल्म बनाने की हिम्मत कैसे हुई? क्या केस सॉल्व हो गया है? क्या सुशांत के परिवार से अनुमति ले ली गई है? और फ़िल्म का मैसेज यह कैसे है कि सुसाइड करना ग़लत था।
दूसरे ने लिखा- सीबीआई की जांच अभी भी जारी है तो फ़िल्म कैसे बन गई? ख़ासकर, परिवार की इजाज़त के बग़ैर फ़िल्म बनाना ग़लत है।
कईयों ने कमेंट सेक्शन ने बॉलीवुड को भी बदनाम करने की कोशिश की।
बता दें इस न्याय- द जस्टिस फ़िल्म के टीज़र में असरानी, किरण कुमार, सुधा चंद्रन, शक्ति कपूर, रजा मुराद जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं।
याद दिला दें, सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। उन्हें उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाया गया था। अभी इस मामले की सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांच जारी है।