main page

खुद पर लगे आरोपों पर रेहा ने रोते हुए दी सफाई तो सुशांत के वकील बोले 'मासूम बनने की कोशिश कर रही

Updated 02 August, 2020 11:44:40 AM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के डेढ़ महीने बाद भी सच्चाई सामने न आने पर एक्टर के पिता ने ये केस बिहार पुलिस को दर्ज करा दिया। बिहार में एफआईआर के दौरान केके सिंह ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए। मुंबई पहुंची बिहार पुलिस इस मामले में तेजी से छानबीन कर रही है

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के डेढ़ महीने बाद भी सच्चाई सामने न आने पर एक्टर के पिता ने ये केस बिहार पुलिस को दर्ज करा दिया। बिहार में एफआईआर के दौरान केके सिंह ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए। मुंबई पहुंची बिहार पुलिस इस मामले में तेजी से छानबीन कर रही है। इसी बीच रेहा ने ने एक वीडियो के जरिए इस मामले में अपनी सफाई दी थी। लेकिन इस वीडियो पर सुशांत वकील ने फिर से रेहा पर आरोप लगाया है।

Bollywood Tadka


बता दें रेहा की ओर से जो वीडियो वायरल हुआ था उमसे रेहा ने रोते हुए कहा था कि 'मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सच के सामने आने का भरोसा है। सत्यमेव जयते।' इस दौरान रेहा व्हाइट कलर के सूट में बिलकुल सिंपल लुक में नजर आईं थी। जिसमें वो काफी मासूम दिखाई दे रही थी। 

रेहा को इस तरह के लुक में देख सुशांत सिंह के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है, "मुझे नहीं लगता कि रेहा ने जिंदगी में कभी वैसा सलवार सूट पहना होगा। वो ये सब बनने के लिए कर रहही है, ये उसका खुद को आम महिला दिखाने का एक तरीका था।"

 

Bollywood Tadka


साथ ही विकास सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए बोला कि उद्धव ठाकरे को कानून की जानकारी नहीं है। सच्चाई को सामने लाने का काम बिहार पुलिस का है, ना कि उद्धव ठाकरे सरकार का क्योंकि बिहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Bollywood Tadka


बता दें बिहार में मामला दर्ज करने के बाद से ही बिहार पुलिस दिन रात एक कर मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक पुलिस 6 लोगों से ज्यादा के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं रेहा के बारे में पुलिस के कहना है कि जल्द ही रेहा से भी इस मामले की पूछताछ की जाएगी।

 

 

  

Edited By: suman prajapati

sushantsinghLawyerVikas SinghRhea chakrabortytryinginnocentBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...