एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इसके बाद फैंस और बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक्टर अब दुनिया में नहीं हैं। सुशांत के निधन की खबर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दी। सुशांत की मौत का सबसे ज्यादा असर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर पड़ा। अंकिता आज भी सुशांत को याद कर रोती हैं।
30 Jun, 2020 04:06 PMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इसके बाद फैंस और बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक्टर अब दुनिया में नहीं हैं। सुशांत के निधन की खबर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दी। सुशांत की मौत का सबसे ज्यादा असर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर पड़ा। अंकिता आज भी सुशांत को याद कर रोती हैं।
इसी बीच अंकिता की एक थ्रोबैक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में गौर करने वाली बात ये है कि बैकग्राउंड में दीवार परकई फोटोज दिखाई दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों में किता के साथ सुशांत दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में सुशांत और अंकिता की क्यूट केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।
इस तस्वीर को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि सुशांत के साथ रिलेशनशिप के दौरान अंकिता ने एक्टर के साथ बिताए हर पल को फोटो फ्रेम में कैद किया था। अंकिता के घर की दीवारों पर हमेशा सुशांत और उनकी तस्वीरें हमेश टंगी रहती थीं। लेकिन ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के घर का हर कोना सूना हो गया था।
बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' एक सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। अंकिता हमेशा से ही सुशांत की हर पसंद का खास ध्यान रखती थीं। सिर्फ इतना ही नहीं अंकिता सुशांत की पसंद की आउटफिट कैरी किया करती थीं। सुशांत से ब्रेकअप होने के बाद भी अंकिता हमेशा सुशांत की फिल्मों की सक्सेस के लिए प्रार्थना करती थी।
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थे और इस बारे में सुशांत के बहन को भी जानकारी थी। सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।