main page

सवालों के घेरे में रेहा चक्रवर्ती और महेश भट्ट का रिश्ता, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

Updated 19 June, 2020 02:01:46 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 6 दिन हो गए। हैं। एक्टर यूं चले जाने से उनका परिवार, तमाम फैंस और स्टार्स गम से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर उन्‍हें याद किया जा रहा है। इसी बीच सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती और आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की कुछ तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है।

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 6 दिन हो गए। हैं। एक्टर यूं चले जाने से उनका परिवार, तमाम फैंस और स्टार्स गम से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर उन्‍हें याद किया जा रहा है। इसी बीच सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती और आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की कुछ तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। वायरल हुईं इन तस्वीरों में महेश और रेहा चक्रवर्ती काफी नजदीक नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्‍वीरों को देखकर हैरान हैं।

Bollywood Tadka

महेश भट्ट को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स
 

71 साल के महेश भट्ट और 27 साल की रेहा चक्रवर्ती की यह तस्‍वीरें दो साल पुरानी हैं, जो अब अचानक से वायरल हो गई हैं। इन तस्‍वीरों में महेश भट्ट रिया चक्रवर्ती के कंधे पर सिर रख सुकून महसूस कर रहे हैं, वहीं रिया ने भी उन्‍हें थामा हुआ है।

Bollywood Tadka

सामने आई ये तस्‍वीरें अलग अलग दिन की हैं क्‍योंकि दोनों के आउटफ‍िट अलग अलग हैं। इन तस्‍वीरों के लिए यूजर्स महेश भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि तस्वीरों को रेहा ने अपने महेश भट्ट के बर्थडे पर साल 2018 में  शेयर किया था। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हैप्पी बर्थडे मेरे बुद्धा। आगे रिया ने लिखा था- सर आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और मुझे उड़ना सिखाया! आप एक ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को रोशन करते हैं।'


Bollywood Tadka

रेहा और महेश भट्ट को जिम्‍मेदार मान रहे फैंस
 

मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले में 13 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं जिसमें रेहा भी शामिल हैं। रेहा से पुलिस ने 11 घंटे तक पूछताछ की थी। वायरल हुईं इन तस्वीरों के बाद महेश भट्ट और रेहा को सुशांत के सुसाइड का जिम्मेदार मान रहे हैं। इन तस्‍वीरों पर सवाल उठने के बाद पुलिस महेश भट्ट से भी मामले की जांच कर सकती है।


Bollywood Tadka

बात दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर सुसाइड की है। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। पुलिस को सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

: Smita Sharma

sushant singh rajputrumoured girlfriendrhea chakrabortypictures viralmahesh bhattclose picturesBollywoodBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...