main page

बर्थडे पर खूब याद आएगा 'गुलशन': चार बहनों के बाद जन्मे थे सुशांत सिंह राजपूत, मां ने मंदिर-मंदिर जाकर मांगी थी मन्नत

Updated 20 January, 2021 03:51:10 PM

21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है। अगर सुशांत आज जिंदा होते तो यह उनका 35वां बर्थडे होता।टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्हें बॉलीवुड में और ऊंचाइयों तक जाना था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुंबई: 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है। अगर सुशांत आज जिंदा होते तो यह उनका 35वां बर्थडे होता।टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्हें बॉलीवुड में और ऊंचाइयों तक जाना था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Bollywood Tadka

जहां बाॅलीवुड ने एक उभरता स्टार खो दिया। सुशांत के दोस्तों ने अपना दोस्त खोया है। सुशांत के चाहने वालों ने अपना आइडल खोया है, लेकिन उस परिवार का क्या जिसने अपना सब कुछ खो दिया। उस पिता का क्या जिसने अपने इकलौते सहारे को हमेशा के लिए खो दिया।

Bollywood Tadka

 

बर्थडे पर खूब याद आएगा 'गुलशन'

मां का वो लाडला 'गुलशन' जिसे कभी उन्होंने अपने खून से सींचा था, बर्थडे पर परिवार को खूब याद आएगा। जी हां 'गुलशन' यही वो नाम था जिसे सुशांत को उनके परिवार वाले और पड़ोसी प्यार से पुकारा करते थे। देवी-देवता की चौखट पर मत्था टेककर मन्नतों से मांगे उस बेटे ने 14 जून 2020 को सुसाइड कर लिया।

 

Bollywood Tadka

4 बहनों के इकलौते भाई सुशांत

सुशांत चार बहनों के बाद पैदा हुए थे। उनकी मां स्वर्गिय ऊषा सिंह ने बेटे के लिए मंदिरों में मन्नतें मांगी थी, दुआंए की थी। तब जाकर सुशांत का जन्म हुआ था। सुशांत बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थे, शांत स्वभाव के थे, इसलिए हर दिल अजीज थे।

Bollywood Tadka

कहा जाता है कि सुशांत की मां अक्सर 'पापा कहते हैं ऐसा काम करेगा... बेटा हमारा बड़ा नाम करेगा' गाना गुनगुनाया करती थीं। सुशांत को भी यह गाना बेहद पसंद था, वह भी अक्सर इस गाने को गाया करते थे।

Bollywood Tadka

17 साल बाद गांव लौट पूरी की थी मां की इच्छा

यूं तो बेहद कम उम्र में ही सुशांत के हाथ से उनकी मां का हाथ छूट गया था लेकिन एक्टर मां का यह सपना पूरा भी किया था। दरअसल, सुशांत के जन्म के लिए उनकी नानी ने भी बौरण्य स्थित प्रसिद्ध देवी शक्ति पीठ में उनके मुंडन संस्कार की मन्नत मांगी थी। मां की इसी मन्नत को पूरा करने के लिए सुशांत ने ननिहाल जाकर देवी शक्ति पीठ में मुंडन करवाया था, गांव वालों के साथ बेहद आदर से बातचीत की और लड़कों के साथ क्रिकेट भी खेला था।

Bollywood Tadka
 

मां के नाम था आखिरी संदेश


सुशांत की आखिरी पोस्ट मां को समर्पित थी जिनकी 2002 में उस समय मौत हो गई थी। सुशांत ने 3 जून को इंस्टा पर अपनी मां की तस्वीर के शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था-आंसूओं से वाष्पित धुंधला अतीत। खत्म न होने वाले सपने मुस्कुराहट का एक हिस्सा उकेर रहे हैं। और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच सामंजस्य बनाता हुआ।

Bollywood Tadka

टीवी से लेकर बाॅलीवुड में कमाया नाम

सुशांत ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से टीवी में डेब्यू किया था। इस सीरियल से उन्हें खूब पहचान मिली। वहीं सुशांत ने फिल्म काई पो चे से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की। इसके बाद सुशांत ने एम.एस.धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी,छिछोरे, केदारनाथ जैसी कई हिट फिल्में दीं। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी।

Bollywood Tadka

सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून, 2020 का निधन हो गया था। वह मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे।  सुशांत की मौत के बाद से ही लोग इसे मर्डर बता रहे हैं। वहीं मुंबई और बिहार पुलिस के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही हैं। सुशांत के निधन को 6 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है पर उनकी मौत का कोई कारण सामने नहीं आया है। केस में ड्रग मामले की भी एंट्री हो चुकी है।

: Smita Sharma

sushant singh rajputbirth anniversaryspecialBollywood NewsBollywood Box Office Masala NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...