main page

कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आए सुशांत सिंह राजपूत, पहले भी दिखा चुके हैं दरियादिली

Updated 16 November, 2018 05:26:15 PM

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अक्सर लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। हाल ही में एक बार फिर से सुशांत ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अक्सर लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। हाल ही में एक बार फिर से सुशांत ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। 

Bollywood Tadka

दरअसल, कुछ दिनों पहले ketto india नाम की क्राउड फंडिंग ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट एक बच्चे कि तस्वीर शेयर करते हुए सुशांत को टैग किया था। वहीं जब सुशांत ने देखा तो उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए लिखा-मैं दिल से भगवान से प्रार्थना करता हूं के ऐरन जल्‍दी ठीक हो जाए। वहीं सुशांत ने संस्था को मैसेज करते हुए ऐरन और उसके परिवार के पारिवार के बारे में जानकरी मांगी हैं। ताकि इसके बाद सुशांत जल्द से जल्द ऐरन से मिले और मदद कर सकें। इसके बाद सुशांत ने इस संस्‍था का धन्‍यवाद भी किया है। इसके साथ ही सुशांत ने अपने फैन्स से भी ऐरन की अच्छी तबियत के लिए दुआ करने की अपील कि हैं। सुशांत इससे पहले केरल बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने बड़ी राशी देते हुए केरल में बसे हुए लोगों की मदत की थी।

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म अगले महीने 7 दिसंबर को रिलीज होगी। 

 

: Neha

sushant singh rajputhelpsufferingcancerchild

loading...