एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पूरे एक महीने का समय हो चुका है। 14 जून को एक्टर ने मुंबई के बांद्रा में एक पेंट हाउस में फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया था। 1 महीना बीतने के बाद भी पुलिस एक्टर के सुसाइड करने के पीछे की असली वजह का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस अब तक 35 लोगों के पूछताछ की गई है। इसी बीच बांद्रै पुलिस ने एक बार फिर सुशांत के कुक और बहन को पूछताछ के लिए बुलाया।
14 Jul, 2020 02:22 PMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पूरे एक महीने का समय हो चुका है। 14 जून को एक्टर ने मुंबई के बांद्रा में एक पेंट हाउस में फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया था। 1 महीना बीतने के बाद भी पुलिस एक्टर के सुसाइड करने के पीछे की असली वजह का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस अब तक 35 लोगों के पूछताछ की गई है। इसी बीच बांद्रै पुलिस ने एक बार फिर सुशांत के कुक और बहन को पूछताछ के लिए बुलाया।
कुक से हुई 6 घंटे पूछताछ
सोमवार को मुंबई पुलिस ने सुशांत के कुक नीरज से फिर से 6 घंटे की कड़ी पूछताछ की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुक से पुलिस ने सुशांत की सुसाइड से तीन दिन पहले के हर राज को जानने का प्रयास किया। 11 जून से 14 जून के बीच सुशांत ने क्या खाया, क्या पिया और कौन-कौन उनसे मिलने आया था जैसी हर छोटी-छोटी जानकारी पुलिस ने कुक से हासिल की है।
सुशांत की बहन को भी फिर बुलाया गया
सुशांत की बहन मीतू को भी मंगलवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मीतू से उनके तीन महीने पहले के संबंध, भाई-बहन में हुई बातचीत और उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती को लेकर पूछताछ कर सकती है।
बता दें कि सुशांत के कई करीबी लोग उनके लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर जता रहे हैं। सुशांत के करीबी दोस्त और उनकी आखिरी फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सुशांत के साथ की कई तस्वीरें शेयर कर लिखा-'आज तुझे गए 1 महीना हो गया. अब तो तू फोन भी नहीं करेगा।' वहीं सुशांतकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भगवान के आगे जलते हुए दिये की तस्वीर शेयर की है और उन्हें 'ईश्वर का बच्चा' कहा है। इसके अलावा सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी एक्टर संग तस्वीरें शेयर की।