main page

तिनके-तिनके से बनाया था सुशांत ने अपना सपनों का आशियाना, देखें एक्टर के घर की तस्वीरें

Updated 18 June, 2020 04:00:13 PM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर सुसाइड किया था। सुशांत के इस कदम ने सबको हिला कर रख दिया। सुशांत के इस कदम को उठाने का कारण उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो सुशांत के घर का किराया करीब साढ़े चार लाख रुपए थे। सुशांत का मुंबई स्थित घर बेहद खूबसूरत है। सुशांत ने अपने घर को खुद अपने हाथों से सजाया था।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर सुसाइड किया था। सुशांत के इस कदम ने सबको हिला कर रख दिया। सुशांत के इस कदम को उठाने का कारण उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो सुशांत के घर का किराया करीब साढ़े चार लाख रुपए थे। सुशांत का मुंबई स्थित घर बेहद खूबसूरत है। सुशांत ने अपने घर को खुद अपने हाथों से सजाया था।

उन्होंने घर का एक एक कोना उसी तरह से सजाया था जिस तरह के घर के उन्होंने सपने देखे थे। एक्टर ने जब टीवी पर डेब्यू किया था तब उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना लेने का ख्वाब देखा था। अपने इस सपने को एक्टर ने पूरा भी किया।

Bollywood Tadka

अपने सपनों के इस आशियाने में वो हमेशा से रहना चाहते थे। सुशांत को एंटीक चीजों का बहुत शौक था। उनके घर में भी कई चीजें ऐसी देखने को मिलती हैं। उनके घर में ऐसी पुरानी चीजें भी हैं, जो आसानी से देखने को नहीं मिलती।

Bollywood Tadka

सुशांत सिंह राजपूत को आसमान और तारे देखने का बहुत शौक था। उनके घर में एक ऐसा कमरा भी था जहां उन्होंने एक टेलीस्कोप रखा था। जिसके जरिए वो गैलेक्सी देखने की कोशिश करते थे। सुशांत को अंतरिक्ष में काफी दिलचस्पी थी, उन्होंने उन्होंने टेलीस्कोप भी खरीदा था। 

Bollywood Tadka

किताबें पढ़ने का शौक

सुशांत को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। उनके स्टडी रूम में बहुत सारी किताबों का कलेक्शन था। उन किताबों को सुशांत अपने खाली समय में पढ़ते थे। सुशांत का नेचर इंट्रोवर्ट था। वो बहुत ज्यादा किसी से बात नहीं किया करते थे। इसलिए उन्होंने किताबों को ही अपना दोस्त बना रखा था। 

Bollywood Tadka

सुशांत ने अपने बेडरूम को भी अच्छे से सजाकर रखा था। उनके रूम में एक प्रोजेक्टर भी रखा था। जिसके जरिए वो फिल्में, कार्टून टेलीविजन शो देखा करते थे।

Bollywood Tadka


करियर की बात करें तो सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत किस देश में है मेरा दिल से की थी। हालांकि उन्हें असल पहचान एकता के सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली थी। सुशांत ने फिल्म काई पो छे से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह एम.एस धोनी, केदारनाथ, छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए थे। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

sushant singh rajputdecoratedhousepicturesBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...