main page

पटना में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने निकाला कैंडल मार्च, लोगों ने कहा 'खत्म करो नेपोटिज्म...'

Updated 17 June, 2020 01:26:24 PM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बीते रविवार को निधन हो गया। एक्टर के असामयिक निधन का झटका हर किसी को लगा है। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बीते रविवार को निधन हो गया। एक्टर के असामयिक निधन का झटका हर किसी को लगा है। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। 

Bollywood Tadka

इस बीच सुशांत को याद करते हुए बिहार के पटना में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। फैंस ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी बात सामने रखी है। इस कैंडल मार्च के जरिए पटना के

Bollywood Tadka

लोगों ने बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म का विरोध किया है। सुशांत के कुछ प्रशंसक पोस्टर लेकर खड़े थे जिस पर लिखा था कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि 'हत्या' है। फैंस ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।  

Bollywood Tadka

जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत बिहार के पटना के रहने वाले थे। इससे पहले पटना के ही दूसरी जगहों पर युवाओं ने करण जौहर का पुतला फूंककर आक्रोश भी व्यक्त किया था। प्रदर्शनकारियों ने मौत के पीछे बॉलीवुड में नेपोटिज्म को जिम्मेदार बताया।

Bollywood Tadka

बता दें कि सुशांत सिंह के मामले में पुलिस ने अभी तक 9 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। उनमें सुशांत के घर में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पीठानी (क्रिएटिव कंटेट मैनेजर), दीपेश सावंत (घर की देखरेख करने वाले), सामान लाने वाला रसोइया, दोस्त महेश शेट्टी, पिता केके सिंह और तीन बहनों का बयान लिया गया है।

Bollywood Tadka

सुशांत सिंह राजपूत का कमरा चाबी वाले से खुलवाया गया था, पुलिस ने उसका बयान पहले ही ले लिया है। इसके अलावा पुलिस सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा। सुशांत और रेहा  पिछले कई महीनों से अच्छे दोस्त थे। चर्चा ऐसी भी है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे।

: Smita Sharma

sushant singh rajputfanorganizedcandle marchpatnapay tributeBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...