एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को कई महीनें बीत चुके हैं पर अभी तक ये केस सुलझ नही पाया है। सुशांत फैंस न्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। श्वेता सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ जुड़े पोस्ट शेयर करती ही रहती है। हाल ही में श्वेता ने
13 Oct, 2020 04:38 PMमुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को कई महीनें बीत चुके हैं पर अभी तक ये केस सुलझ नही पाया है। सुशांत फैंस न्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। श्वेता सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ जुड़े पोस्ट शेयर करती ही रहती है। हाल ही में श्वेता ने सुशांत फैंस के साथ मिलकर 'मन की बात' पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने का फैसला किया है।
श्वेता ने ट्वीट कर लिखा- 'न्याय और सच के लिए #MannKiBaat4SSR अपनी आवाज बुलंद करने का एक बहुत अच्छा अवसर है। हम इसके जरिए एकजुट रह सकते हैं और दिखा सकते हैं कि जनता इंसाफ का इंतजार कर रही है। मैं अपने इस परिवार को धन्यवाद भी देना चाहूंगी जो हमेशा साथ खड़े रहे।'
फैंस 'मन की बात' के जरिए सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी बात पीएम मोदी तक रिकॉर्ड कर या मैसेज के जरिए मन की बात के ऑनलाइन पोर्टल में भेजेंगे। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पोस्ट में किए गए मैसेज में पीएमओ और पीएम के अन्य आधिकारिक अकाउंट हैंडल्स को टैग किया जाएगा। फैंस 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अपनी बात पीएम मोदी तक पहुंचाएगे।
बता दें भारत ही नही विदेशों में भी सुशांत को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है। जगह-जगह जस्टिस फॉर सुशांत के होर्डिंग्स लगे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की थ्योरी खारिज होने के बाद भी परिवार और फैंस ने हार नही मानी है। अब सब मिलकर सीधे पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाने वाले हैं।