main page

यूजर्स ने की सुशांत के लिए पद्मश्री पुरस्कार की मांग, ट्रेंड हुआ #PadmaShriForSushant

Updated 03 July, 2021 10:57:19 AM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए चाहे 1 साल का समय हो गया लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें हर पल याद करते हैं। सुशांत के चाहने वाले आए दिन दिवंगत की याद में कोई ना कोई ट्रेंड चलाते  रहते हैं। वहीं अब सुशांत के फैंस  उनके लिए पद्मश्रीपुरस्‍कार की मांग कर रहे हैं। ट्व‍िटर पर पद्मश्री फॉर सुशांत हैशटैग चल रहा है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए चाहे 1 साल का समय हो गया लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें हर पल याद करते हैं। सुशांत के चाहने वाले आए दिन दिवंगत की याद में कोई ना कोई ट्रेंड चलाते  रहते हैं। वहीं अब सुशांत के फैंस  उनके लिए पद्मश्रीपुरस्‍कार की मांग कर रहे हैं। ट्व‍िटर पर पद्मश्री फॉर सुशांत हैशटैग चल रहा है।

Bollywood Tadka

कई फैंस ने पद्म पुरस्‍कारों की वेबसाइट padmaawards.gov.in पर जाकर सुशांत सिंह राजपूत के लिए नॉमिनेशन भी भरा है। फैंस नोमिनेशन भरने के स्‍क्रीन शॉट भी शेयर किए। शुक्रवार रात 11 बजकर 45 मिनट तक #PadmaShriForSushant के साथ 45.5 हजार से ज्‍यादा ट्वीट किए जा चुके थे।

Bollywood Tadka

पीएम मोदी से अपील 

इसके अलावा यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्‍वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी और भारत सरकार से इस बार सिनेमा जगत से बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत को पद्मश्री देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि  एक बेहतरीन एक्टर होने के नाते सुशांत पद्मश्री पुरस्‍कार के हकदार हैं। सरकार को इस बात उनका नाम सूची में शामिल करना चाहिए।  

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka


बता दें कि सुशांत ने एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता में मानव देशमुख की भूमिका निभाई थी। साल 2011 में सुशांत को अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो चे मिल गई। बाद में एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, केदारनाथ, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की थी।

Bollywood Tadka

14 जून 2020 की दोपहर सुशांत की असामयिक मृत्यु की खबर ने सबको चौंका दिया। कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर सकता था। खबरें आईं थी सुशांत डिप्रेशन में थे और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  हालांकि उनके चाहने वाले और परिवार वालों का कहना है कि सुशांत का मर्डर हुआ है । फिलहाल सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

sushant singh rajputfansnominatepadma shripadmaawards gov inBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...