main page

सुशांत के पिता का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा-'40 दिन कुछ किया नहीं,अब मुजरिम भाग रहे हैं'

Updated 03 August, 2020 06:29:17 PM

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की पहेली सुलझने का नाम नहीं ले रही है। सुशांत के निधन के  45 दिनों बाद एक्टर के पिता ने रेहा चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए। वहीं अब इस मामले में पहली बार सुशांत के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत का ये रिएक्शन मुंबई पुलिस की जांच पर आया है। उन्होंने कहा-''पहले 40 दिनों तक मुंबई पुलिस ने मामले की जांच नहीं की। अब मुजरिम भाग रहे हैं। जांच में बिहार पुलिस की मदद करें।''

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की पहेली सुलझने का नाम नहीं ले रही है। सुशांत के निधन के  45 दिनों बाद एक्टर के पिता ने रेहा चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए। वहीं अब इस मामले में पहली बार सुशांत के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत का ये रिएक्शन मुंबई पुलिस की जांच पर आया है। उन्होंने कहा-'पहले 40 दिनों तक मुंबई पुलिस ने मामले की जांच नहीं की। अब मुजरिम भाग रहे हैं। जांच में बिहार पुलिस की मदद करें।'

Bollywood Tadka

उन्होंने आगे कहा- '25 फरवरी को ही हमने मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई थी। हमने कहा था कि सुशांत की जान को खतरा है लेकिन इसपर कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद 14 जून को ये हादसा हो गया। हम पुलिस पर कैसे विश्वास करें। के.के. सिंह ने कहा जब मैंने पुलिस को पहले ही कह दिया था कि मेरे बेटे की संगत ठीक नहीं है उसके साथ कोई हादसा हो जाएगा तो पुलिस ने मेरी बात क्यों नहीं सुनी।

Bollywood Tadka

इसके बाद मैंने बेटे के निधन के बाद मुंबई पुलिस को बोला कि 25 फरवरी की शिकायत में मैंने जिनका नाम लिया है उनपर एक्शन लें पर फिर भी कुछ नहीं हुआ। सुशांत के निधन के 40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की। इसके बाद मैं पटना गया वहां जाकर मैंने शिकायत दर्ज करवाई। पटना पुलिस इसके बाद एक्शन में आ गई।' 

Bollywood Tadka

बता दें कि बिहार पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन मुंबई पुलिस द्वारा पटना पुलिस को सहयोग नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं सुशांत के केस की जांच करने के लिए पटना से मुंबई पहुंचे एसपी विनय तिवारी को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
 

: Smita Sharma

Sushant Singh RajputFatherKK SinghreactionMumbai PoliceBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...