main page

इकलौते बेटे सुशांत के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं उनके पिता, कहा-'4 लड़कियों में वह एक लड़का था, मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है'

Updated 26 June, 2020 12:04:05 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 12 दिन हो गए हैं। इकलौते बेटे के निधन से उनके परिवार पर इसका गहरा असर पड़ा है। वहीं एक पिता के लिए ये बेहद दुखदायक है, जिसके जीवन के अंतिम पड़ाव में उसका इकलौता बेटा इस तरह अचानक साथ छोड़ दिया है। यह दुख एक पिता ही समझ सकता है। हाल ही में एक्टर केपिता ने अपने बेटे को लेकर पहली बार बात की है।

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 12 दिन हो गए हैं। इकलौते बेटे के निधन से उनके परिवार पर इसका गहरा असर पड़ा है। वहीं एक पिता के लिए ये बेहद दुखदायक है, जिसके जीवन के अंतिम पड़ाव में उसका इकलौता बेटा इस तरह अचानक साथ छोड़ दिया है। यह दुख एक पिता ही समझ सकता है। हाल ही में एक्टर के पिता ने अपने बेटे को लेकर पहली बार बात की है।

Bollywood Tadka

सुशांत के पिता के के सिंह ने  इंटरव्यू के दौरान बताया  सुशांत के लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने मन्नत मांगी थी। उन्होंने कहा- हमने मन्नत मांगी थी। 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था।

Bollywood Tadka

4 लड़कियों में वह एक लड़का था। लेकिन वहीं जिनके लिए मन्नत मांगो वो ऐसे ही जाते हैं। मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है। लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता। उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था।

Bollywood Tadka

सुशांत के पिता ने बताया कि आखिरी दिनों में क्या हुआ ये हम नहीं जानते। सुशांत हमें इस बारे में हमें कुछ नहीं बताता था। हम भी फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रहते थे। हमें चमक-दमक पसंद नहीं है। के के सिंह ने आगे कहा-'सुशांत ने बिहार के लिए बहुत कुछ करने के लिए सोचा था। बिहार के लोगों की मदद के लिए वह कुछ करना चाहता था, लेकिन वक्त नहीं मिला। सुशांत ने चांद पर जमीन खरीदी थी। जमीन देखने के लिए उसने 55 लाख का टेलिस्कोप लिया था। वह उस टेलिस्कोप से अपना प्लॉट ही देखता रहता था।'

Bollywood Tadka

बता दें कि सुशांत ने रविवार (14 जून) को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से अब उनकी आत्महत्या एक गुत्थी की तरह बनी हुई है। कोई इसे डिप्रेशन से जोड़ रहा है तो कोई बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म से जोड़ रहा है।

: Smita Sharma

sushant singh rajputfatherKK Singhfirst timeson deathBollywoodBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...