main page

सुशांत के निधन के ढाई साल बाद उनके पेट डॉग फज की मौत, बहन प्रियंका बोलीं- 'तुम भी अपने दोस्त के पास स्वर्ग में चले गए'

Updated 17 January, 2023 11:09:56 AM

14 जून, 2020 को बॉलीवुड इंडस्ट्री जाने माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। एक्टर के निधन से उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा था। वहीं सुशांत सिंह का डॉग फज, जो एक्टर के बेहद करीब था अपने चहेते मालिक को खोने से सदमे में आ गया था। एक्टर को खोने के करीब ढाई साल बाद अब उनका

बॉलीवुड तड़का टीम. 14 जून, 2020 को बॉलीवुड इंडस्ट्री जाने माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। एक्टर के निधन से उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा था। वहीं सुशांत सिंह का डॉग फज, जो एक्टर के बेहद करीब था अपने चहेते मालिक को खोने से सदमे में आ गया था। एक्टर को खोने के करीब ढाई साल बाद अब उनका कुत्ता भी इस दुनिया को अलविदा कह गया है। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने दी है। इस खबर के बाद एक बार फिर सुशांत सिंह के फैंस दुखी हैं।


Bollywood Tadka


सुशांत की बहन प्रियंका ने डॉही फज की दो तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की, इनमें से एक में फज सुशांत संग प्यार करता दिख रहा है, तो दूसरी में प्रियंका जमीन पर लेटे फज के साथ स्माइल करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका ने लिखा, "इतना लंबा फज! 'फज आखिरकार तुम भी अपने दोस्त के पास स्वर्ग में चले गए। जल्द मिलेंगे..तब तक...मेरा दिल बुरी तरह टूट चुका है।'

Bollywood Tadka

प्रियंका के इस पोस्ट को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में सुशांत के फैंस के कमेंट्स की बाढ आ गई है। वे फज संग सुशांत के बॉन्ड को याद करते हुए भावुक हो रहे हैं और फज के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

 

बता दें, 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर मिली थी, जिसने सबको शॉक्ड कर दिया था। वहीं, पिछले साल दिसंबर में कूपर अस्पताल के एक कर्मचारी ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड नहीं हत्या हुई है। इसके बाद से दिग्गज एक्टर शेखर सुमन सहित कई स्टार्स ने सुशांत के मौत मामले को फिर से खोलने की मांग की। 

 

 

Content Writer: suman prajapati

Sushant Singh Rajputpet dogFudgediessisterPriyanka Singhsharesemotional postBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...