main page

अधूरी रह गई सुशांत सिंह राजपूत की ख्वाहिशें, फैंस संग शेयर की थी अपने सपनों की लंबी  लिस्ट

Updated 15 June, 2020 01:37:45 PM

एक्टर सुशांत सिंह ने 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर ने रविवार को अपने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि सुशांत कई महीनों से डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। उनके निधन की खबर पर विश्वास करना अभी भी संभव नहीं हैं। हमेशा ही मुस्कुराने वाले  सुशांत ने ऐसा कदन क्यों उठाया ये अभी भी समझ नहीं आ रहा। सुशांत के पास दौलत, शोहरत सबकुछ तो था फिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? ये गुत्थी सुलझाने में इस समय सभी लगे हुए हैं।

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह ने 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर ने रविवार को अपने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि सुशांत कई महीनों से डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। उनके निधन की खबर पर विश्वास करना अभी भी संभव नहीं हैं। हमेशा ही मुस्कुराने वाले 
सुशांत ने ऐसा कदन क्यों उठाया ये अभी भी समझ नहीं आ रहा। सुशांत के पास दौलत, शोहरत सबकुछ तो था फिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? ये गुत्थी सुलझाने में इस समय सभी लगे हुए हैं।

Bollywood Tadka

सुशांत की इस मन मोह लेने वाली मुस्कुराहट के पीछे जो गम छिपा था वो कोई भी नहीं देख पाया। वे अपने आप को इतना अकेला समझने लगे थे कि उन्होंने ऐसा कदम उठाना पड़ा। सुशांत की शोहरत को देख सभी को यही एहसास रहा कि उनके सभी सपने पूरे हो गए। छोटे शहर का लड़का टीवी से इतनी जल्दी बॉलीवुड स्टार बन गया। लेकिन अभी सुशांत के सपने पूरे नहीं हुए थे। उन्होंने अपने सपनों की एक पूरी लिस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर भी की थी जो अब काफी वायरल हो रही है। सुशांत ने 14 सितंबर 2019 को फैंस के साथ 50 सपनों की एक लिस्ट शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था- 'MY 50 DREAMS & COUNTING! 123…'

 

 


पहला सपना वो हवाई जहाज उड़ाना सीखना था।
दूसरा सपना- आयरनमैन ट्राएथलॉन के लिए तैयारी करना।
तीसरा सपना- बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना।
चौथा सपना- था मोर्स कोड सीखना।
पांचवा सपना- बच्चों को स्पेस के बारे में सीखने में मदद करना था।
छठवा सपना- था टेनिस के चैंपियन के साथ मैच खेलना।
सातवां सपना- था फोर क्लैप पुशअप्स करना।

 

आठवां सपना -एक हफ्ते तक चन्द्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह को उनकी कक्षा में घूमते हुए मॉनिटर करना।
नौवां सपना- ब्लू होल में गोता लगाना था।
दसवां सपना- डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार करके देखना।
ग्यारहवां सपना- था हजार पेड़ लगाना।
बारहवां सपना- डेल्ही कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के हॉस्टल में एक शाम बिताना।
तेरहवां सपना- वो 100 बच्चों को इसरो या नासा में वर्कशॉप के लिए भेजना चाहते थे।
चौदहवां सपना- कैलाश में मेडिटेशन करना।

 

 

पंद्रहवां सपना- चैंपियन के साथ पोकर खेलना।
सोलहवां सपना- किताब लिखना।
सत्रहवां सपना- सर्न की लैब देखने जाना।
अठारहवां सपना- ध्रुवीय रोशनी को देखते हुए पेंट करना।
उन्नीसवां सपना- नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना।
बीसवां सपना- छह महीने के भीतर सिक्स पैक एब्स बनाना।
इक्कीसवां सपना- सेनोटेस में तैराकी करना।
बाईसवां सपना- जो लोग नहीं देख सकते उन्हें कोडिंग सिखाना।
तेईसवां सपना- जंगल में एक सप्ताह गुजारना।
चौबीसवां सपना- वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना।
पच्चीसवां सपना- डिज्नीलैंड देखना।

 

ब्बीसवां सपना- लीगो की लैब देखने जाना।
सत्ताइसवां सपना- एक घोड़ा पालना।
अट्ठाइसवां सपना- दस तरह के डांस फॉर्म सीखना।
उन्तीसवां सपना- फ्री एजुकेशन के लिए काम करना।
तीसवां सपना- एंड्रोमेडा गैलेक्सी को एक विशाल टेलीस्कोप से देखना और उसका अध्ययन करना।
इकत्तीसवां सपना- क्रिया योग सीखना।
बत्तीसवां सपना- अंटार्कटिका घूमने जाना।
तैंतीसवां सपना- महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद करना।
चौंतीसवां सपना- एक सक्रिय ज्वालामुखी को कैमरे में कैद करना

 

पैंतीसवां सपना- खेती सीखना।
छत्तीसवां सपना- बच्चों को डांस सिखाना।
सैंतीसवां सपना- दोनों हाथों से एक समान तीरंदाजी करना।
अड़तीसवां सपना- रेसनिक-हेलिडे की मशहूर भौतिकी की किताब को पूरा पढ़ना।
उन्तालीसवां सपना- पॉलिनेसियन एस्ट्रोनॉमी को समझना।
चालीसवां सपना- अपने मशहूर पचास गानों को गिटार पर बजाना सीखना।
इकतालीसवां सपना- चैंपियन के साथ शतरंज की बिसात पर बैठना।
बयांलीसवां सपना- लैंबर्गिनी खरीदना।

 

तैंतालीसवां सपना- वियना के सेंट स्टिफन कैथेड्रेल जाना।
चवालीसवां सपना- विजिबल साउंड और वाइब्रेशन के प्रयोग करना।
पैंतालीसवां सपना- इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए बच्चों को तैयार करना।
छियालीसवां सपना- स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना।
सैंतालीसवां सपना- सर्फ बोर्ड पर लहरों से खेलना।
अड़तालीसवां सपना- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करना।
उन्पचासवां सपना- ब्राजील का डांस और मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना।
सुशांत का आखिरी सपना-ट्रेन में बैठकर पूरा यूरोप घूमना।
 

: Smita Sharma

sushant singh rajputshare50 dreamsfansBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...