main page

सुशांत की बहन प्रियंका ने अपने भाई से किया वादा, कहा- SSR पर कोई भी फिल्म तब तक नहीं बनाई जानी चाहिए, जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता

Updated 13 January, 2022 12:37:23 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन उनका परिवार और फैंस अभी भी उन्हें भुला नहीं पाए हैं। आज भी एक्टर का परिवार और फैंस न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत पर एक बायोपिक बनाने को लेकर भी कयाए लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने तस्वीर शेयर कर इस पर बयान जारी किया है।

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन उनका परिवार और फैंस अभी भी उन्हें भुला नहीं पाए हैं। आज भी एक्टर का परिवार और फैंस न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत पर एक बायोपिक बनाने को लेकर भी कयाए लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने तस्वीर शेयर कर इस पर बयान जारी किया है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में सुशांत ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका ने ब्लैक साड़ी पहनी हुई है। दोनों भाई-बहन काफी खुश लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'मेरा दृढ़ विश्वास है कि एसएसआर पर कोई भी फिल्म तब तक नहीं बनाई जानी चाहिए, जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। यह मेरे भाई, कलाकार, प्रतिभाशाली सुशांत सिंह राजपूत से मेरा वादा है। दूसरी बात, स्क्रीन पर एसएसआर के सुंदर, मासूम और गतिशील व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने की क्षमता किसी भी कलाकार के पास नहीं है, मुझे आश्चर्य है !!! तीसरा, यह उम्मीद करना भी गलत होगा कि इस फिल्म इंडस्ट्री में किसी के पास भी इतनी ताकत है जो एसएसआर की अपमानजनक अनूठी कहानी की सच्चाई को चित्रित कर सके। किसी के पास इतना साहस नहीं कि वह एसएसआर की कहानी बता सके, जहां उन्होंने हमेशा अपने दिल का पालन किया, प्रभावशाली और वंशवादी प्रोडक्शन हाउस को अपनी शर्तों पर छोड़ दिया। आखिरकार, मेरा भाई अपनी खुद की बायोपिक करना चाहता था। अगर उनकी बायोपिक कभी बनी तो एआई तकनीक की मदद से सुशांत को ही उनका किरदार निभाने दिया जाएगा। भविष्य में तकनीक की सहायता से ऐसा हो सकता है।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत मिले थे। सुशांत की बहनों और बाकी फैमिली मेंबर्स ने मामले में फाउल प्ले होने की आशंका जताई थी। मुंबई और पटना पुलिस से होते हुए मामले की जांच सीबीआई तक पहुंच गई है। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग्स केस और प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रही हैं। 
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sushant singh rajputsister priyanka singhpromisebrotherBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...