main page

चांद को देख प्रियंका सिंह को आई भाई सुशांत की याद, बोली-'तुम्हारे साथ इसे देखना आनंद भरा था पर अब ये दिल के दर्द को कुरेदने का स्रोत'

Updated 31 March, 2021 12:09:13 PM

क्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 9 महीने हो गए हैं। लेकिन आज भी उनका परिवार घर के इकलौते चिराग के निधन से उबर नहीं पाया है। सुशांत की बहनें अक्सर अपने इकलौते भाई को याद कर भावुक हो जाती हैं। हाल ही में दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने चांद को देखते हुए उन्हें याद किया। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चांद की तस्वीर शेयर कर लिखा-''एसएसआर तुम्हारे साथ चांद को देखना हमेशा आश्चर्यजनक और आनंद भरा होता था। अब यह दिल के दर्द को कुरेदने का स्रोत बन गया है और मैंने सोचा था कि खूबसूरत चीज हमेशा

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 9 महीने हो गए हैं। लेकिन आज भी उनका परिवार घर के इकलौते चिराग के निधन से उबर नहीं पाया है। सुशांत की बहनें अक्सर अपने इकलौते भाई को याद कर भावुक हो जाती हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने चांद को देखते हुए उन्हें याद किया। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चांद की तस्वीर शेयर कर लिखा-'एसएसआर तुम्हारे साथ चांद को देखना हमेशा आश्चर्यजनक और आनंद भरा होता था।

अब यह दिल के दर्द को कुरेदने का स्रोत बन गया है और मैंने सोचा था कि खूबसूरत चीज हमेशा खुशी देती है। CBI पर उम्मीद है। बेसब्री से इंतजार है।'

Bollywood Tadka

बता दें कि रिया चक्रवर्ती के द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए बाम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया था लेकिन प्रियंका को राहत नहीं दी गई थी। इसके खिलाफ प्रियंका ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। जहां उनको झटका लगा था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए प्रियंका के खिलाफ हाईकोर्ट की बात को ही सही माना था।

Bollywood Tadka

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। CBI उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच कर रही है कि उन्होंने खुदकुशी की थी या फिर उनका मर्डर हुआ था। हर कोई सीबीआई जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा है। हर किसी की निगाह इस बात पर टिकी है कि आखिर सीबीआई इस मामले पर कब फैसला देगी

Content Writer: Smita Sharma

sushant singh rajputsisterpriyanka singhCBIRhea ChakrabortyBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...