दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 7 महीने बीत गए हैं। लेकिन घर के इकलौते बेटे के जाने के गम से परिवार अभी उभरा नहीं है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति एक बार फिर भाई को याद कर इमोशनल हो गईं हैं।
13 Jan, 2021 10:18 AMमुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 7 महीने बीत गए हैं। लेकिन घर के इकलौते बेटे के जाने के गम से परिवार अभी उभरा नहीं है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति एक बार फिर भाई को याद कर इमोशनल हो गईं हैं।
श्वेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है-'जीवन मिले या ना मिले ये तो भाग्य की बात है। कब कहा मृत्यु हो जाए ये समय की बात है, लेकिन जो मृत्यु के बाद भी रहे लोगों के दिलों में जिंदा... ये तो उसके कर्मों की बात है।'
इसके साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा-'सुशांत हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' जानकारी के लिए बता दें कि जब से एक्टर की मौत हुई है तब से श्वेता से सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर न्याय की मांग कर रही हैं।
सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत मिले थे। सुशांत की बहनों और बाकी फैमिली मेंबर्स ने मामले में फाउल प्ले होने की आशंका जताई थी। मुंबई और पटना पुलिस से होते हुए मामले की जांच सीबीआई तक पहुंच गई है। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग्स केस और प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रही हैं।