बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीना हो गया है। लेकिन अब तक सुशांत के सुसाइड की मिस्ट्री सुलझने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इतना समय बीत जाने के बाद भी परिवार और फैंस के लिए उनके निधन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
15 Jul, 2020 09:44 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीना हो गया है। लेकिन अब तक सुशांत के सुसाइड की मिस्ट्री सुलझने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इतना समय बीत जाने के बाद भी परिवार और फैंस के लिए उनके निधन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। निधन के बाद से ही सुशांत की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। जिसे देखकर उनके फैंस भावुक हो रहे हैं।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अक्सर भाई की याद में कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता ने सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा -'एक महीना बीत गया है तुम्हें हमें छोड़कर गए हुए। लेकिन तुम्हारी मौजूदगी अभी भी महसूस होती है। लव यू भाई। उम्मीद है कि तुम हमेशा खुश रहोगे।'

इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता ने एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने सुशांत के फैंस का धन्यवाद किया था। श्वेता ने अपनी इस पोस्ट में लिखा था, 'आप लोगों ने जिस तरह का प्यार और समर्थन दिखाया है उसके लिए मैं आभारी हूं। इस कठिन समय में हमारे परिवार को ताकत देने और हमारी देखभाल करने के लिए मैं आप लोगों की बहुत शुक्रगुजार हूं। आइए भगवान और उसके न्याय पर विश्वास रखें। प्रार्थना करते रहें।'

बात दें कि 34 साल के सुशांत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।