main page

सुशांत को याद कर बहन श्वेता ने शेयर किया ये अनदेखा वीडियो, भाई को बताया-'क्रेजी चाइल्ड'

Updated 11 July, 2020 10:38:09 AM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अचनाक असामयिक निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। लेकिन सुशांत को खोने का सबसे ज्यादा गम उनके परिवार को है। घर के इकलौते और लाडले बेटे को खो देने का गम से अब तक परिवार उबर नहीं पाया है। परिवार अक्सर अपने लाडले गुलशन को याद कर भावुक हो जाता है। हाल ही में सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इकलौते भाई को याद कर इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया।

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अचनाक असामयिक निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। लेकिन सुशांत को खोने का सबसे ज्यादा गम उनके परिवार को है। घर के इकलौते और लाडले बेटे को खो देने का गम से अब तक परिवार उबर नहीं पाया है। परिवार अक्सर अपने लाडले गुलशन को याद कर भावुक हो जाता है। हाल ही में सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इकलौते भाई को याद कर इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया।

Bollywood Tadka

3 मिनट 25 सेकेंड का ये वीडियो सुशांत के उन मस्ती भरों पलों से बना है, जो उन्होने अपनी छोटी सी जिंदगी में जिए और लाखों लोगों के चहेते बन गए थे। श्वेता द्वारा शेयर किए इस वीडियों में सुशांत से जुड़ी सभी यादें शामिल हैं। सामने आए इस वीडियो में कभी सुशांत बहनों के साथ मस्ती कर रहे है, कभी गाड़ी चलाते हुए एंजाॅय कर रहे हैं। कभी डायरी में कुछ लिखते दिख रहे हैं। सुशांत का प्लेन उड़ाने वाले पलों को भी इस वीडियो में श्वेता ने शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेज़ी सिंगर Billy Joel का पॉपुलर गाना ‘स्लो डाउन यू क्रेज़ी चाइल्ड’ बज रहा है।

Bollywood Tadka

इस वीडियो सुशांत के वायरल हो रहे सभी वीडियोज का मिक्सचर कहा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर  श्वेता ने लिखा-'दुनिया में सबसे अच्छा मेरा बच्चा...सपनों से भरी आंखें।'श्वेता के इस वीडियो को शेयर करते हुए ही सुशांत के फैंस एक बार फिर भावुक हो उठे हैं। फैंस इस वीडियो को शेयर करने के लिए श्वेता को थैंक्यू कह रहे हैं।

Bollywood Tadka

बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था।  

 

 

करियर की बात करें तो सुशांत ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। 
 

: Smita Sharma

sushant singh rajputsistershweta singh kirtishareunseen videobrotherBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...