एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर से बी टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री सन्न है। सुशांत के को ब्रेक देने वालीं प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनके निधन पर दुख जताया है। एकता ने अपने इंस्टा पर एक हफ्ते पहले का एक स्क्रीनशाॅट शेयर किया, जिस पर सुशांत ने कमेंट किया था। इसी पर एकता ने लिखा है-''कैसे एक हफ्ते में ही सब कुछ बदल गया। सुशांत ये तुमने ठीक नहीं किया।''
15 Jun, 2020 11:12 AMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर से बी टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री सन्न है। सुशांत के को ब्रेक देने वालीं प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनके निधन पर दुख जताया है। एकता ने अपने इंस्टा पर एक हफ्ते पहले का एक स्क्रीनशाॅट शेयर किया, जिस पर सुशांत ने कमेंट किया था। इसी पर एकता ने लिखा है-'कैसे एक हफ्ते में ही सब कुछ बदल गया। सुशांत ये तुमने ठीक नहीं किया।'
बता दें कि एकता कपूर ने हफ्ते भर पहले अपने पोस्ट का शेयर किया है। इस पर उन्होंने लिखा-'हम टॉप 50 में से 35 स्लॉट पर थे। इसके बाद हम टॉप 50 से बाहर हो गए थे। जी टीवी ने हमें इस शो के जरिए चांस दिया था, जो साउथ के सीरियल तिरुमतिसेलवम का रीमेक था।' एकता ने आगे लिखा- 'मैं उस लड़के को बतौर लीड एक्टर कास्ट करना चाहती थी जो हमारे दूसरे शो में सेकंड लीड था।
जी की क्रिएटिव टीम उसे न लेने पर अड़े हुए थे, लेकिन हमने उन्हें मना लिया था कि इसकी स्माइल लाखों लोगों का दिल जीत लेगी। बाकी जो हुआ वह इतिहास है।'एकता कपूर के इस पोस्ट पर सुशांत ने कमेंट करते हुए लिखा था- 'मैम मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। इसके जवाब में एकता ने लिखा- सुशी लव यू। पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ एकता लिखती हैं- ये सही नहीं किया सुशी। एक हफ्ता सब बदल गया।'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से की थी। उन्हें पहचान जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता से मिली थी। सुशांत सिंह राजपूत नादिरा बब्बर के साथ मिलकर थिएटर करने लगे।
एकता कपूर की नजर उन पर पड़ी। इसी दौरान एकता कपूर ने उन्हें अपने टीवी सीरियल में रोल दे दिया था। इस सीरियल के बाद वह कई फिल्मों में नजर आए थे। सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी, जिसमें सुसाइड से निपटने की बात कही गई थी, और जीवन में सकारात्मकता पर जोर दिया गया था। फिल्म में संदेश दिया गया था कि इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए और खुद को प्रेरित रखना चाहिए। सुशांत का सुसाइड करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।