main page

सुशांत सुसाइड केस में आया नया मोड़, डॉक्‍टर का खुलासा रेहा चक्रवर्ती संग रिलेशन से परेशान था एक्टर

Updated 19 June, 2020 06:15:14 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से केस में मुंबई पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। सुशांत सुसाइड केस में पुलिस ने एक्टर के घरवालों, दोस्तों और रेहा चक्रवर्ती से काफी पूछताछ की है। रेहा से पुलिस ने 11 घंटे पूछताछ की। खबरें हैं कि जरूरत पड़ने पर पुलिस रेहा के मोबाइल को भी फोरेंसिक के लिए भेज सकती है।

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से केस में मुंबई पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। सुशांत सुसाइड केस में पुलिस ने एक्टर के घरवालों, दोस्तों और रेहा चक्रवर्ती से काफी पूछताछ की है। रेहा से पुलिस ने 11 घंटे पूछताछ की। खबरें हैं कि जरूरत पड़ने पर पुलिस रेहा के मोबाइल को भी फोरेंसिक के लिए भेज सकती है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच में रेहा की गवाही सबसे अहम मानी जा रही है। सुशांत के निधन के बाद से ही खबरें आने लगी थी एक्टर रेहा संग नवंबर में शादी करने वाला था।

Bollywood Tadka

इसी बीच सुशांत की मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा ने कपल के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं,जिसने सबको चौंका दिया है। ब्रेकिंग बूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरसी ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने उनसे 6 महीने पहले संपर्क किया था। सुशांत ने उन्हें बताया कि वह बीते 1 साल से डिप्रेशन में थे। सुशांत रेहा चक्रवर्ती संग रिश्‍तों से परेशान चल रहे थे। डाॅक्टर ने कहा-'सुशांत एक फ्रेंड के जरिए रेहा चक्रवर्ती से मिले थे। रेहा तब एक फीमेल फ्रेंड के साथ वर्सोवा में रहती थीं। कुछ दिनों बाद सुशांत रेहा को अपने घर ले आए। डॉक्‍टर ने आगे बताया बाद में सुशांत रेहा चक्रवर्ती के व्यवहार से खुश नहीं थे। दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते थे।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं जब सुशांत ने रेहा के साथ अपने रिश्ते के बारे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था तो एक्ट्रेस ने सुशांत के साथ झगड़ा किया और उन्‍हें पोस्ट को हटाने के लिए मजबूर किया था।डाॅक्टर ने कहा-'सुशांत एक फ्रेंड के जरिए रेहा चक्रवर्ती से मिले थे। रेहा तब एक फीमेल फ्रेंड के साथ वर्सोवा में रहती थीं। कुछ दिनों बाद सुशांत रेहा को अपने घर ले आए। डॉक्‍टर ने आगे बताया बाद में सुशांत रेहा चक्रवर्ती के व्यवहार से खुश नहीं थे। दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते थे। इतना ही नहीं जब सुशांत ने रेहा के साथ अपने रिश्ते के बारे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था तो एक्ट्रेस ने सुशांत के साथ झगड़ा किया और उन्‍हें पोस्ट को हटाने के लिए मजबूर किया था।

Bollywood Tadka

आखिरी दिनों में अंकिता लोखंडे को खूब याद करते थे सुशांत

डाॅक्टर ने बताया कि सुशांत आखिरी दिनों में एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को खूब याद करते थे।सुशांत डाॅक्टर को बताते थे कि अंकिता उनका हर काम करती थीं, मेरा ख्याल रखती थी, लेकिन उसके बाद इस तरह की कोई भी लड़की उनकी जिंदगी में नहीं आई। सुशांत को अंकित से अलग होने का पछतावा था और वो इसी वजह से काफी परेशान रहने लगे थे।

 

: Smita Sharma

sushant singh rajputupsetrelationshiprhea chakrabortydoctorrevealedEX Girlfriendankita lokhandeBollywoodBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...